Breaking News

ब्रिक्स समिट के दूसरे दिन की शुरुआत, भारत मंडपम पहुंच रहे लीडर     |   सिक्किम के रिम्बी में भारी भूस्खलन, खतरे की जद में आए दो मकान     |   इंडोनेशिया में 240 लोगों को लेकर निकला जहाज समंदर में लापता     |   आंध्र प्रदेश में ट्रक और ऑटो की जोरदार टक्कर, हादसे में 3 लोगों की दर्दनाक मौत     |   कुलगाम में आतंकी नेटवर्क पर CIK का शिकंजा, कई इलाकों में तलाशी अभियान जारी     |  

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में मजबूती के रुख से तांबा वायदा कीमतों में मामूली तेजी

नयी दिल्ली, 28 अगस्त (भाषा) अंतरराष्ट्रीय बाजारों में मजबूती के रुख के बीच वायदा कारोबार में शुक्रवार को तांबा की कीमत 1.85 रुपये की तेजी के साथ 1,396.20 रुपये प्रति किग्रा हो गई।

एमसीएक्स में ताांबा के सितंबर माह में डिलीवरी वाले तांबा अनुबंध की कीमत 1.85 रुपये अथवा 0.13 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,396.20 रुपये प्रति किग्रा हो गई जिसमें 8,045 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

कारोबारियों ने कहा कि घरेलू वायदा में निरंतर खरीदारी विदेशी बाजारों में आई बढ़त को दिखाती है। इसे मांग की संभावनाओं को लेकर उम्मीद और बेस धातुओं में सकारात्मक रुझान का समर्थन मिला है।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि कारोबारियों द्वारा अपने सौदों का आकार बढ़ाने से मुख्यत: वायदा कारोबार में तांबा कीमतों में तेजी आई।

भाषा राजेश राजेश

राजेश