Breaking News

ब्रिक्स समिट के दूसरे दिन की शुरुआत, भारत मंडपम पहुंच रहे लीडर     |   सिक्किम के रिम्बी में भारी भूस्खलन, खतरे की जद में आए दो मकान     |   इंडोनेशिया में 240 लोगों को लेकर निकला जहाज समंदर में लापता     |   आंध्र प्रदेश में ट्रक और ऑटो की जोरदार टक्कर, हादसे में 3 लोगों की दर्दनाक मौत     |   कुलगाम में आतंकी नेटवर्क पर CIK का शिकंजा, कई इलाकों में तलाशी अभियान जारी     |  

मजबूत हाजिर मांग से ग्वारगम वायदा भाव में तेजी

नयी दिल्ली, 28 अगस्त (भाषा) मजबूत हाजिर मांग के बीच सटोरियों द्वारा अपने सौदों का आकार बढ़ाने से वायदा कारोबार में शुक्रवार को ग्वारगम की कीमत 3.48 प्रतिशत की तेजी के साथ 12,679 रुपये प्रति क्विंटल हो गई।

एनसीडीईएक्स में ग्वारगम के सितंबर माह में आपूर्ति वाले अनुबंध की कीमत 426 रुपये यानी 3.48 प्रतिशत की तेजी के साथ 12,679 रुपये प्रति क्विंटल हो गई। इसमें 45,720 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

पिछले कारोबारी सत्र में यह 12,253 रुपये प्रति क्विंटल पर बंद हुआ था।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि हाजिर बाजार में मजबूती के रुख को देखते हुए कारोबारियों द्वारा अपने सौदों का आकार बढ़ाने से ग्वारगम वायदा कीमतों में तेजी आई।

भाषा राजेश राजेश

राजेश