Breaking News

ब्रिक्स समिट के दूसरे दिन की शुरुआत, भारत मंडपम पहुंच रहे लीडर     |   सिक्किम के रिम्बी में भारी भूस्खलन, खतरे की जद में आए दो मकान     |   इंडोनेशिया में 240 लोगों को लेकर निकला जहाज समंदर में लापता     |   आंध्र प्रदेश में ट्रक और ऑटो की जोरदार टक्कर, हादसे में 3 लोगों की दर्दनाक मौत     |   कुलगाम में आतंकी नेटवर्क पर CIK का शिकंजा, कई इलाकों में तलाशी अभियान जारी     |  

ताजा सौदों की लिवाली से बिनौलातेल खली वायदा कीमतों में तेजी

नयी दिल्ली, 28 अगस्त (भाषा) मजबूत हाजिर मांग के बीच सटोरियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली करने से वायदा कारोबार में शुक्रवार को बिनौला तेल खली की कीमत 13 रुपये की तेजी के साथ 3,274 रुपये प्रति क्विंटल हो गई।

एनसीडीईएक्स में बिनौलातेल खली के सितंबर माह में डिलिवरी वाले अनुबंध की कीमत 13 रुपये यानी 0.40 प्रतिशत की तेजी के साथ 3,274 रुपये प्रति क्विंटल हो गई जिसमें 48,490 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

पिछले कारोबारी सत्र में यह 3,261 रुपये प्रति क्विंटल पर बंद हुआ था।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि हाजिर बाजार में मवेशीचारा निर्माता कंपनियों की बढ़ती मांग के बीच कारोबारियों द्वारा अपने सौदों का आकार बढ़ाने से यहां बिनौलातेल खली वायदा कीमतों में तेजी आई।

भाषा राजेश राजेश

राजेश