Breaking News

ब्रिक्स समिट के दूसरे दिन की शुरुआत, भारत मंडपम पहुंच रहे लीडर     |   सिक्किम के रिम्बी में भारी भूस्खलन, खतरे की जद में आए दो मकान     |   इंडोनेशिया में 240 लोगों को लेकर निकला जहाज समंदर में लापता     |   आंध्र प्रदेश में ट्रक और ऑटो की जोरदार टक्कर, हादसे में 3 लोगों की दर्दनाक मौत     |   कुलगाम में आतंकी नेटवर्क पर CIK का शिकंजा, कई इलाकों में तलाशी अभियान जारी     |  

कमजोर हाजिर मांग से कच्चे तेल का वायदा भाव में गिरावट

नयी दिल्ली, 28 अगस्त (भाषा) अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कमजोरी के रुख को देखते हुए कारोबारियों द्वारा अपने सौदों की कटान करने से वायदा कारोबार में शुक्रवार को कच्चा तेल की कीमत करीब एक प्रतिशत की गिरावट के साथ 7,915 रुपये प्रति बैरल रह गयी।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में कच्चे तेल का सितंबर माह में डिलिवरी होने वाला अनुबंध 49 रुपये या करीब एक प्रतिशत की गिरावट के साथ 7,915 रुपये प्रति बैरल रह गया।

इसके अक्टूबर माह में डिलिवरी होने वाला अनुबंध 56 रुपये या 0.71 प्रतिशत की गिरावट के साथ 7,797 रुपये प्रति बैरल रह गया।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि वेनेजुएला के तेल उद्योग में अमेरिका की संभावित भूमिका की खबरों का असर कच्चे तेल की कीमतों पर पड़ा, क्योंकि बाजार के लोगों ने दक्षिण अमेरिकी उत्पादक देश से उत्पादन बढ़ने की संभावना का आकलन किया।

वैश्विक स्तर पर वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट कच्चा तेल के अक्टूबर अनुबंध करीब एक प्रतिशत की गिरावट के साथ 83.02 डॉलर प्रति बैरल रह गया जबकि ब्रेंट क्रूड के अक्टूबर अनुबंध का दाम एक प्रतिशत की गिरावट दर्शाता 88.95 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

भाषा राजेश राजेश

राजेश