Breaking News

फीफ़ा वर्ल्ड कप: कायो साका की हैट्रिक की बदौलत इंग्लैंड ने फ्रांस को 6-4 से हराकर ब्रॉन्ज मेडल जीता     |   अमेरिका ने ईरान पर लगातार आठवीं रात फिर किए हमले     |   वर्ल्ड कप फ़ाइनल से एक दिन पहले न्यूयॉर्क और न्यू जर्सी में भारी बारिश     |   केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज कोलकाता में म्यूज़ियम ऑफ़ वर्ड का उद्घाटन करेंगे     |  

महिला टी20 विश्व कप: भारत के खिलाफ खेल सकती है लिचफील्ड

लंदन, 25 जून (भाषा) ऑस्ट्रेलिया की स्टार बल्लेबाज फोएबे लिचफील्ड रविवार को भारत के खिलाफ होने वाले टी20 विश्व कप मुकाबले में चोट से उबरकर वापसी कर सकती हैं।

लिचफील्ड मैनचेस्टर में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच के दौरान चोटिल हो गई थी और इस कारण अगले तीन मैच में नहीं खेल पाई थी। ऑस्ट्रेलिया ने अभी तक अपने सभी मैच जीते हैं।

ऑस्ट्रेलिया की कोच शेली निशके ने संकेत दिया कि लिचफील्ड लॉर्ड्स में हरमनप्रीत कौर की टीम के खिलाफ ग्रुप के अपने अंतिम मुकाबले में वापसी कर सकती हैं।

क्रिकेट डॉट कॉम एयू के अनुसार निशके ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि फीब्स (लिचफील्ड) की स्थिति में काफी सुधार हो रहा है और उम्मीद है कि वह भारत के खिलाफ मैच के लिए उपलब्ध रहेगी।’’

भाषा

पंत

पंत