Breaking News

सर्वदलीय बैठक से पहले विपक्ष का वॉकआउट     |   जनता चाहती है कि संसद सुचारू ढंग से चले: किरेन रिजीजू     |   पीवी सिंधु ने जीता जापान ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट का खिताब     |   राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तीन देशों के दौरे पर रवाना     |   हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में बारिश की संभावना, रेड अलर्ट जारी     |  

भूकंप के बाद 32 लोगों की मौत और 700 लोग घायल: वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति

काराकस, 25 जून (एपी) वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति रोड्रिगेज ने बृहस्पतिवार को कहा कि देश में बुधवार शाम आए लगातार दो शक्तिशाली भूकंपों में कम से कम 32 लोगों की मौत हो गई है और 700 लोग घायल हुए हैं।

रोड्रिगेज ने कहा कि मृतकों की संख्या अभी और बढ़ सकती है, क्योंकि बचाव दल क्षतिग्रस्त इमारतों में तलाश अभियान चला रहे हैं। उन्होंने बताया कि 7.2 और 7.5 तीव्रता के भूकंपों के बाद आपातकालीन टीमें प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हुई हैं।

उन्होंने कहा कि ला गुएरा प्रांत इस आपदा से सबसे अधिक प्रभावित हुआ है।

उन्होंने कहा, ‘‘कई इमारतें पूरी तरह ढह गई हैं और बचाव अभियान लगातार जारी है। ला गुएरा राज्य एक भीषण त्रासदी का सामना कर रहा है और व्यापक स्तर पर तबाही झेल रहा है।’’

एपी

खारी वैभव

वैभव