Breaking News

ईरान के बंदर अब्बास और केशम में जोरदार धमाके     |   फीफ़ा वर्ल्ड कप: कायो साका की हैट्रिक की बदौलत इंग्लैंड ने फ्रांस को 6-4 से हराकर ब्रॉन्ज मेडल जीता     |   अमेरिका ने ईरान पर लगातार आठवीं रात फिर किए हमले     |   वर्ल्ड कप फ़ाइनल से एक दिन पहले न्यूयॉर्क और न्यू जर्सी में भारी बारिश     |   केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज कोलकाता में म्यूज़ियम ऑफ़ वर्ड का उद्घाटन करेंगे     |  

खोज एवं बचाव दल, चिकित्सा और मानवीय सहायता वेनेजुएला भेजेगा अमेरिका: मार्को रुबियो

काराकस (वेनेजुएला), 25 जून (एपी) अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा है कि भूकंप प्रभावित वेनेजुएला को अमेरिका तत्काल खोज एवं बचाव दल, चिकित्सा संसाधन और मानवीय सहायता भेज रहा है।

रुबियो ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में यह जानकारी दी।

वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज के अनुसार, बुधवार शाम लगातार आए शक्तिशाली भूकंपों में कम से कम 32 लोगों की मौत हो गई और 700 से अधिक लोग घायल हो गए। रोड्रिगेज ने मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका भी जताई है।

अधिकारियों ने बताया कि 7.2 और 7.5 तीव्रता के इन भूकंपों के बाद बचाव दल मलबे में दबे लोगों की तलाश कर रहे हैं और प्रभावित क्षेत्रों तक पहुंचने का प्रयास जारी है।

एपी मनीषा अमित

अमित