Breaking News

लॉर्ड्स वनडे: इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ टॉस जीता, चुनी बल्लेबाजी     |   लॉर्ड्स वनडे: इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ टॉस जीता, चुनी बल्लेबाजी     |   नगालैंड में भीषण लैंडस्लाइड, कई घर तबाह, चार महिलाओं समेत कई लोगों के फंसे होने की आशंका     |   सर्वदलीय बैठक में TMC के बागियों को बुलाने पर हंगामा, विपक्ष ने किया वॉकआउट     |   वॉकआउट के बाद सर्वदलीय बैठक में शामिल होने के लिए दोबार पहुंचे विपक्षी दलों के सांसद     |  

वेनेजुएला भूकंप: प्रधानमंत्री मोदी ने हर संभव मदद की पेशकश की

नयी दिल्ली, 25 जून (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वेनेजुएला में भूकंप के कारण हुई तबाही पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि भारत इस लातिन अमेरिकी देश को हर संभव सहायता देने के लिए तैयार है।

वेनेजुएला के तटीय क्षेत्र में बुधवार शाम को आए शक्तिशाली भूकंपों के कारण कम से कम 32 लोगों की मौत हो गई है और 700 लोग घायल हुए हैं।

मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘वेनेजुएला में भीषण भूकंप के कारण हुई तबाही से गहरा दुख हुआ है। मैं भारत के लोगों की ओर से वेनेजुएला की सरकार और वहां की जनता, विशेष रूप से अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं।’’

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता है और इस कठिन समय में सभी प्रभावितों के साथ एकजुटता से खड़ा है।

उन्होंने कहा, ‘‘भारत हर संभव सहायता देने के लिए तैयार खड़ा है।’’

भाषा खारी वैभव

वैभव