Breaking News

लॉर्ड्स वनडे: इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ टॉस जीता, चुनी बल्लेबाजी     |   लॉर्ड्स वनडे: इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ टॉस जीता, चुनी बल्लेबाजी     |   नगालैंड में भीषण लैंडस्लाइड, कई घर तबाह, चार महिलाओं समेत कई लोगों के फंसे होने की आशंका     |   सर्वदलीय बैठक में TMC के बागियों को बुलाने पर हंगामा, विपक्ष ने किया वॉकआउट     |   वॉकआउट के बाद सर्वदलीय बैठक में शामिल होने के लिए दोबार पहुंचे विपक्षी दलों के सांसद     |  

ईरान युद्ध और इबोला संकट समेत विभिन्न मदों के लिए व्हाइट हाउस ने मांगे 87.6 अरब डॉलर

वाशिंगटन, 25 जून (एपी) अमेरिका के राष्ट्रपति के आधिकारिक आवास एवं कार्यालय ‘व्हाइट हाउस’ ने कांग्रेस से 87.6 अरब डॉलर अतिरिक्त धनराशि की मांग की है, जिसका अधिकांश हिस्सा ईरान के खिलाफ युद्ध के बाद पेंटागन की सैन्य क्षमताओं और संसाधनों की भरपाई पर खर्च किया जाएगा।

यह प्रस्ताव राजनीतिक रूप से संवेदनशील समय में भेजा गया है जब अधिकांश सांसद किसी भी नए सैन्य अभियान या अतिरिक्त सैन्य कार्रवाई के विरोध में हैं।

प्रबंधन एवं बजट कार्यालय (ओएमबी) ने बुधवार को यह पूरक बजट अनुरोध कांग्रेस को भेजा।

यह प्रस्ताव ऐसे समय कांग्रेस के पास पहुंचा, जब कुछ ही घंटे पहले राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक निजी दोपहर भोज के दौरान रिपब्लिकन सीनेटरों के साथ तीखी बहस की थी। ट्रंप उन सीनेटरों से इस बात को लेकर नाराज थे कि उन्होंने युद्ध शक्तियों से संबंधित उस प्रस्ताव के पक्ष में मतदान किया था, जिसका उद्देश्य आगे की सैन्य कार्रवाई पर रोक लगाना था।

अतिरिक्त बजट की यह मांग मुख्य रूप से ‘ऑपरेशन एपिक फ्यूरी’ के लिए की गई है, लेकिन इसमें कई अन्य मद भी शामिल हैं। इनमें अमेरिकी किसानों के लिए सहायता, अफ्रीका में इबोला संकट से निपटने के प्रयासों को समर्थन तथा देश के भीतर की विभिन्न जरूरतों के लिए धनराशि का प्रावधान शामिल है।

ओएमबी के निदेशक रस वॉट ने प्रतिनिधि सभा के अध्यक्ष माइक जॉनसन को लिखे पत्र में कहा, “मैं कांग्रेस से आग्रह करता हूं कि वह इन महत्वपूर्ण और तात्कालिक अनुरोधों पर यथाशीघ्र कार्रवाई करे।”

एपी खारी रंजन

रंजन

रंजन