Breaking News

बॉम्बे हाई कोर्ट से झटका, शिवसेना पार्षद रमेश म्हात्रे ने किया सरेंडर     |   सरेंडर के बाद कोर्ट में पेश हुए रमेश म्हात्रे, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए     |   सोनम वांगचुक केस: पत्नी ने SC का दरवाजा खटखटाया, सोमवार को जल्द सुनवाई की मांग     |   नागालैंड के मोन में भारी लैंडस्लाइड, 3 की मौत, 4 लोग अब भी मलबे में फंसे     |   लगातार पांचवीं बार महंगी हुई CNG, अहमदाबाद में ₹90.02 प्रति किलो हुई कीमत     |  

मोदी ने ईरान से भारतीयों की निकासी में मदद के लिए आर्मेनिया के प्रधानमंत्री का आभार जताया

नयी दिल्ली, 24 जून (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बुधवार को आर्मेनिया के उनके समकक्ष निकोल पशिन्यान ने फोन किया। दोनों नेताओं की बातचीत के दौरान मोदी ने पश्चिम एशिया में संघर्ष के बीच ईरान में फंसे भारतीय नागरिकों की निकासी में मदद करने के लिए पशिन्यान का आभार जताया।

मोदी ने आर्मेनिया में हुए संसदीय चुनावों में पशिन्यान की ‘सिविल कॉन्ट्रैक्ट पार्टी’ की जीत के लिए उन्हें बधाई भी दी।

उन्होंने कहा कि दोनों देश भारत-आर्मेनिया संबंधों को नयी ऊंचाई पर ले जाने के लिए साथ मिलकर काम करने को लेकर उत्साहित हैं।

प्रधानमंत्री ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “आज प्रधानमंत्री निकोल पशिन्यान ने मुझे फोन किया और उनसे बात करके बहुत खुशी हुई। मैंने आर्मेनिया में हाल में हुए संसदीय चुनावों में पशिन्यान और उनकी पार्टी की जीत के लिए उन्हें बधाई दी।”

मोदी ने कहा कि उन्होंने पश्चिम एशिया में हाल के घटनाक्रमों के बीच ईरान में फंसे भारतीय नागरिकों को निकालने में मदद करने के लिए आर्मेनिया के प्रधानमंत्री का आभार जताया।

प्रधानमंत्री ने कहा, “हमने व्यापार, रक्षा, प्रौद्योगिकी और लोगों के बीच आपसी संबंधों जैसे अहम क्षेत्रों में अपनी गर्मजोशी भरी और बहुआयामी साझेदारी को और मजबूत करने की साझा प्रतिबद्धता दोहराई। हम भारत-आर्मेनिया संबंधों को नयी ऊंचाई पर ले जाने के लिए साथ मिलकर काम करने को लेकर उत्साहित हैं।”

भाषा पारुल जोहेब

जोहेब