Breaking News

बॉम्बे हाई कोर्ट से झटका, शिवसेना पार्षद रमेश म्हात्रे ने किया सरेंडर     |   सरेंडर के बाद कोर्ट में पेश हुए रमेश म्हात्रे, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए     |   सोनम वांगचुक केस: पत्नी ने SC का दरवाजा खटखटाया, सोमवार को जल्द सुनवाई की मांग     |   नागालैंड के मोन में भारी लैंडस्लाइड, 3 की मौत, 4 लोग अब भी मलबे में फंसे     |   लगातार पांचवीं बार महंगी हुई CNG, अहमदाबाद में ₹90.02 प्रति किलो हुई कीमत     |  

दिल्ली: नरेला में व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या, भाई घायल; दो नाबालिग समेत तीन आरोपी पकड़े गए

नयी दिल्ली, 24 जून (भाषा) बाहरी उत्तरी दिल्ली के नरेला इलाके में झगड़े के बाद 22 वर्षीय व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या कर दी गई, जबकि उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि घटना का मुख्य आरोपी भी झड़प में घायल भी हुआ है और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि हमले में कथित रूप से शामिल दो किशोरों को पकड़ लिया गया है।

पुलिस ने बताया कि मंगलवार देर रात करीब 1.33 बजे सत्यवादी राजा हरिश्चंद्र अस्पताल से तीन युवकों के चाकू लगने से घायल होने के कारण भर्ती होने की सूचना मिली। पुलिस की एक टीम अस्पताल पहुंची, जहां डॉक्टरों ने उनमें से एक को मृत घोषित कर दिया।

मृतक की पहचान मुस्तकीम के रूप में हुई, जबकि घायल की पहचान उसके भाई साहिल और आरोपी का नाम दिलीप है।

जांचकर्ताओं के अनुसार, उत्तम नगर निवासी मुस्तकीम और साहिल मजदूरी करते थे और अपने परिवार के सदस्यों से मिलने नरेला आए थे।

शुरुआती जांच में पता चला है कि रात करीब एक बजे दिलीप और साहिल के बीच झगड़ हो गया, जिसमें दोनों को चोटें आईं।

पुलिस ने कहा कि साहिल और मुस्तकीम फिर नरेला के पॉकेट-4 स्थित अपने परिवार के घर लौट आए। थोड़ी देर बाद दिलीप कथित तौर पर दो किशोर साथियों और एक अन्य सहयोगी के साथ चाकुओं से लैस होकर वहां पहुंचा और दोनों भाइयों पर हमला कर दिया।

मुस्तकीम को चाकू लगने से गंभीर रूप से घयाल हो गया और अस्पताल ले जाने पर उसे मृत घोषित कर दिया गया, जबकि साहिल को बाद में इलाज के लिए लोक नायक जय प्रकाश अस्पताल रेफर कर दिया गया।

भाषा नोमान

नोमान माधव

माधव