Breaking News

बॉम्बे हाई कोर्ट से झटका, शिवसेना पार्षद रमेश म्हात्रे ने किया सरेंडर     |   सरेंडर के बाद कोर्ट में पेश हुए रमेश म्हात्रे, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए     |   सोनम वांगचुक केस: पत्नी ने SC का दरवाजा खटखटाया, सोमवार को जल्द सुनवाई की मांग     |   नागालैंड के मोन में भारी लैंडस्लाइड, 3 की मौत, 4 लोग अब भी मलबे में फंसे     |   लगातार पांचवीं बार महंगी हुई CNG, अहमदाबाद में ₹90.02 प्रति किलो हुई कीमत     |  

दिल्ली में महिला ने आत्महत्या की; वी़डियो में ससुराल वालों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया

नयी दिल्ली, 24 जून (भाषा) बाहरी दिल्ली के नांगलोई इलाके में 24 वर्षीय महिला ने अपने ससुराल में कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि पीड़िता ने एक वीडियो रिकॉर्ड किया था जिसमें उसने अपने ससुराल वालों द्वारा प्रताड़ित किए जाने का दावा किया है।

अधिकारियों ने बताया कि महिला मंगलवार दोपहर अपने ससुराल में फंदे से लटकी मिली।

पुलिस के अनुसार, मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। हालांकि, जांचकर्ताओं को उसके मोबाइल फोन पर तीन मिनट से अधिक लंबा एक वीडियो क्लिप मिला है, जिसमें उसने अपनी आपबीती सुनाई है और अपने माता-पिता, पति तथा परिवार के अन्य सदस्यों को संबोधित किया है।

वीडियो में महिला को अपने पिता से यह कहते सुना जा सकता है कि वह 'जा रही है'। उसने अपने माता-पिता से उसकी मौत पर न झगड़ने को कहा और उनसे अपनी डेढ़ साल की बेटी की देखभाल करने का आग्रह किया। उसने यह भी कहा कि वह नहीं चाहती कि उसकी बच्ची उसके पति सहित किसी और को सौंपी जाए।

पीड़िता टीना की शादी करीब ढाई साल पहले हुई थी और वह नांगलोई में अपने पति के साथ रह रही थी, जो निजी क्षेत्र में काम करता है। दंपती की एक डेढ़ साल की बेटी है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, उसने वीडियो में अपने पति के परिवार द्वारा दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुए कहा, 'मैं केवल एक छोटा परिवार चाहती थी। मैंने कभी कोई काला जादू नहीं किया।' उसने अपने पति को भी अस्थिर बताया और कहा कि वह अब उसके साथ नहीं रह सकती।

पुलिस ने बताया कि उन्हें मंगलवार को आत्महत्या की सूचना मिली और वे तुरंत मौके पर पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया।

पुलिस ने बताया कि उप-मंडलीय मजिस्ट्रेट (एसडीएम) के समक्ष दर्ज बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।

भाषा नोमान नोमान माधव

माधव