Breaking News

देहरादून-मसूरी मार्ग पर दरारें आने के चलते अगले आदेश तक वाहनों की आवाजाही बंद     |   CJP प्रोटेस्ट: घायल पुलिसकर्मियों, गाड़ियों में तोड़फोड़ मामले में दिल्ली पुलिस केस दर्ज करेगी     |   जम्मू-कश्मीर के पुंछ में भूस्खलन और फ्लैश बाढ़ से 7 लोगों की मौत     |   राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: SC ने SIT के पुर्नगठन के लिए कहा, अब IPS अफसर करे अगुवाई     |   ‘ये लोग सत्ता में रहने लायक नहीं’, पेपर लीक-चढ़ावा चोरी पर खड़गे का BJP पर हमला     |  

दक्षिण दिल्ली के साकेत में कार पेड़ से टकराई; छह लोग घायल

नयी दिल्ली, 24 जून (भाषा) दक्षिणी दिल्ली के साकेत में मालवीय नगर मेट्रो स्टेशन के पास एक तेज रफ्तार कार के पेड़ से टकरा जाने से एक महिला समेत छह लोग घायल हो गए। पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि दुर्घटना मंगलवार रात करीब 11:40 बजे प्रेस एन्क्लेव रोड पर हुई, जब कार के चालक ने कथित तौर पर गाड़ी से नियंत्रण खो दिया और वाहन सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गया।

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि बुधवार तड़के सूचना मिलने के बाद वे मौके पर पहुंचे और क्षतिग्रस्त वाहन पाया।

उन्होंने कहा कि वाहन से बीयर की कई बोतलें बरामद की गईं, जिससे संदेह पैदा होता है कि दुर्घटना से पहले वाहन में बैठे लोगों ने शराब पी होगी।

तीन घायलों को संगम विहार निवासी सोनू कनौजिया (21), अनीश कनौजिया (26) और प्रिंस कुमार (19) को मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया।

बाद में, पुलिस को मैक्स स्मार्ट अस्पताल से तीन और घायलों के बारे में जानकारी मिली। इनमें नेब सराय निवासी छवि चोपड़ा (20), देवली निवासी विक्की गुप्ता (35) और मालवीय नगर के बेगमपुर निवासी सोनू (26) थे। यह भी इसी उसी दुर्घटना में जख्मी हुए थे।

पुलिस ने कहा कि छवि और विक्की को गंभीर चोटें आईं हैं।

प्रारंभिक चिकित्सा रिकॉर्ड के अनुसार, जब कार दुर्घटनाग्रस्त हुई तो सभी छह लोग उसमें यात्रा कर रहे थे।

पुलिस ने कहा कि कोई भी घायल व्यक्ति बयान दर्ज करने की स्थिति में नहीं है।

भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है, और उन परिस्थितियों का पता लगाने के लिए आगे की जांच चल रही है जिनके कारण दुर्घटना हुई।

भाषा नोमान नोमान माधव

माधव