Breaking News

मनी लॉन्ड्रिंग: ED ने पैनकार्ड क्लब्स और अन्य की ₹646.58 करोड़ की संपत्ति जब्त की     |   गाजियाबाद के इंदिरापुरम में आग लगने की घटना का मुख्यमंत्री योगी ने संज्ञान लिया     |   UP: मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास ने लखनऊ में अखिलेश यादव से मुलाकात की     |   बीजेपी ने उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति मोर्चा की नई प्रदेश टीम का ऐलान किया     |   PM मोदी ने कैप्टन स्मित मच्छार के परिवार से की बात, बहादुरी की सराहना     |  

दिल्ली-NCR के कई इलाकों में हल्की बारिश, उमस भरी गर्मी से राहत

दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में हुई बारिश ने लोगों को उमस भरी गर्मी से बड़ी राहत दी है, बारिश के कारण मौसम खुशनुमा हो गया, लेकिन दूसरी ओर वाहन चालकों और यात्रियों को ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ा।

सोमवार की सुबह से ही आसमान में बादलों का डेरा था। दोपहर होते-होते कई इलाकों में झमाझम बारिश शुरू हो गई। इस बारिश ने तापमान में गिरावट ला दी और लोगों को गर्मी से निजात मिली। बारिश के कारण वाहन चालकों को परेशानी हुई। कई मुख्य सड़कों पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई और वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ गई।

राजधानी दिल्ली में 20 से 25 जुलाई तक बादल छाए रहेंगे। इस दौरान कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार 21 जुलाई को बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं। मौसम विभाग ने ज्यादातर इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश और कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना जताई है। इस दौरान आंधी, बिजली चमकने और तेज हवाओं का भी अनुमान है।

22 और 23 जुलाई को भी बादल छाए रहने के साथ कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। ऐसे में मौसम विभाग ने 21 और 22 जुलाई को बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, 24 और 25 जुलाई को मौसम में कुछ सुधार के बावजूद बादल बने रहने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, इस दौरान अधिकतम तापमान 31 से 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।