Breaking News

देहरादून-मसूरी मार्ग पर दरारें आने के चलते अगले आदेश तक वाहनों की आवाजाही बंद     |   CJP प्रोटेस्ट: घायल पुलिसकर्मियों, गाड़ियों में तोड़फोड़ मामले में दिल्ली पुलिस केस दर्ज करेगी     |   जम्मू-कश्मीर के पुंछ में भूस्खलन और फ्लैश बाढ़ से 7 लोगों की मौत     |   राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: SC ने SIT के पुर्नगठन के लिए कहा, अब IPS अफसर करे अगुवाई     |   ‘ये लोग सत्ता में रहने लायक नहीं’, पेपर लीक-चढ़ावा चोरी पर खड़गे का BJP पर हमला     |  

राजस्थान के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश

जयपुर, 24 जून (भाषा) राजस्थान के कई हिस्सों में बुधवार को हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी।

मौसम विभाग ने बताया कि बीकानेर जिले के लूणकरणसर में सर्वाधिक 12.5 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई।

जयपुर में 1.2 मिलीमीटर (मिमी), श्रीगंगानगर में 0.6 मिमी और बीकानेर में 0.4 मिमी बारिश दर्ज की गई।

तापमान की बात करें तो फलोदी में अधिकतम 42 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। इसके बाद जैसलमेर में 40.7 डिग्री और बीकानेर में 40.4 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।

मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार के लिए श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू और बीकानेर जिलों में आंधी-तूफान और बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं जयपुर, जोधपुर, अजमेर, कोटा, भरतपुर और अलवर सहित कई अन्य जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है।

विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक प्रदेश में इसी प्रकार का मौसम बने रहने की संभावना है। 28 जून तक राज्य के विभिन्न जिलों के लिए मौसम संबंधी चेतावनियां जारी की गई हैं।

भाषा बाकोलिया जोहेब

जोहेब