Breaking News

देहरादून-मसूरी मार्ग पर दरारें आने के चलते अगले आदेश तक वाहनों की आवाजाही बंद     |   CJP प्रोटेस्ट: घायल पुलिसकर्मियों, गाड़ियों में तोड़फोड़ मामले में दिल्ली पुलिस केस दर्ज करेगी     |   जम्मू-कश्मीर के पुंछ में भूस्खलन और फ्लैश बाढ़ से 7 लोगों की मौत     |   राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: SC ने SIT के पुर्नगठन के लिए कहा, अब IPS अफसर करे अगुवाई     |   ‘ये लोग सत्ता में रहने लायक नहीं’, पेपर लीक-चढ़ावा चोरी पर खड़गे का BJP पर हमला     |  

हाजिर मांग के कारण ग्वारसीड वायदा कीमतों में तेजी

नयी दिल्ली, 24 जून (भाषा) हाजिर बाजार में मजबूती के बाद सटोरियों ने अपने सौदों के आकार को बढ़ाया जिससे वायदा कारोबार में बुधवार को ग्वारसीड की कीमत 27 रुपये की तेजी के साथ 6,021 रुपये प्रति क्विन्टल हो गई।

एनसीडीईएक्स में ग्वारसीड के जुलाई माह में आपूर्ति वाले अनुबंध की कीमत 27 रुपये या 0.45 प्रतिशत की तेजी के साथ 6,021 रुपये प्रति क्विन्टल हो गई। इसमें 54,245 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

बाजार सूत्रों ने कहा कि हाजिर कीमत में गिरावट के रुख के बावजूद सटोरियों द्वारा अपने सौदों का आकार बढ़ाने तथा उत्पादक क्षेत्रों से मामूली आपूर्ति होने के कारण ग्वारसीड वायदा कीमतों में तेजी आई।

भाषा राजेश राजेश

राजेश