Breaking News

सिक्किम टनल लैंडस्लाइड में अबतक 9 शव बरामद     |   NEET एग्जाम लीक पर बोले पीएम मोदी, NDA संसदीय दल की बैठक में कहा- जिम्मेदार लोगों पर लिया सख्त एक्शन     |   यूक्रेन के पास मिसाइल हमले में 4 भारतीयों की मौत से भारत नाराज, रूसी राजदूत तलब     |   किसानों को रोकने के लिए बनाई गई 'पत्थरों की दीवार', कुंडली बॉर्डर पर गरमाया माहौल     |   मॉनसून सत्र: राज्यसभा और लोकसभा में हंगामा, कार्यवाही दो बजे तक स्थगित     |  

ताजा सौदों की लिवाली से बिनौलातेल खली वायदा कीमतों में तेजी

नयी दिल्ली, 24 जून (भाषा) मजबूत हाजिर मांग के बीच सटोरियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली करने से वायदा कारोबार में बुधवार को बिनौला तेल खली की कीमत 16 रुपये की तेजी के साथ 3,705 रुपये प्रति क्विंटल हो गई।

एनसीडीईएक्स में बिनौलातेल खली के जून माह में डिलिवरी वाले अनुबंध की कीमत 16 रुपये यानी 0.43 प्रतिशत की तेजी के साथ 3,705 रुपये प्रति क्विंटल हो गई जिसमें 50,130 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि हाजिर बाजार में मवेशीचारा निर्माता कंपनियों की बढ़ती मांग के बीच कारोबारियों द्वारा अपने सौदों का आकार बढ़ाने से यहां बिनौलातेल खली वायदा कीमतों में तेजी आई।

भाषा राजेश राजेश

राजेश