Breaking News

सिक्किम टनल लैंडस्लाइड में अबतक 9 शव बरामद     |   NEET एग्जाम लीक पर बोले पीएम मोदी, NDA संसदीय दल की बैठक में कहा- जिम्मेदार लोगों पर लिया सख्त एक्शन     |   यूक्रेन के पास मिसाइल हमले में 4 भारतीयों की मौत से भारत नाराज, रूसी राजदूत तलब     |   किसानों को रोकने के लिए बनाई गई 'पत्थरों की दीवार', कुंडली बॉर्डर पर गरमाया माहौल     |   मॉनसून सत्र: राज्यसभा और लोकसभा में हंगामा, कार्यवाही दो बजे तक स्थगित     |  

कमजोर वैश्विक रुख से कच्चे तेल का वायदा भाव में गिरावट

नयी दिल्ली, 24 जून (भाषा) कमजोर वैश्विक रुख के बीच कारोबारियों द्वारा अपने सौदों की कटान करने से वायदा कारोबार में बुधवार को कच्चा तेल की कीमत 63 रुपये की गिरावट के साथ 6,901 रुपये प्रति बैरल रह गयी।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में कच्चे तेल का जुलाई माह में डिलिवरी होने वाला अनुबंध 63 रुपये या 0.9 प्रतिशत की गिरावट के साथ 6,901 रुपये प्रति बैरल रह गया। इसमें 5,109 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

विश्लेषकों का कहना है कि हाजिर बाजार में कमजोर मांग के बीच बाजार प्रतिभागियों द्वारा अपनी जमा सौदों को बेचने के बाद कीमतें गिर गईं।

वैश्विक स्तर पर वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट कच्चा तेल 0.93 प्रतिशत की गिरावट के साथ 76.32 डॉलर प्रति बैरल रह गया।

भाषा राजेश राजेश

राजेश