Breaking News

सिक्किम टनल लैंडस्लाइड में अबतक 9 शव बरामद     |   NEET एग्जाम लीक पर बोले पीएम मोदी, NDA संसदीय दल की बैठक में कहा- जिम्मेदार लोगों पर लिया सख्त एक्शन     |   यूक्रेन के पास मिसाइल हमले में 4 भारतीयों की मौत से भारत नाराज, रूसी राजदूत तलब     |   किसानों को रोकने के लिए बनाई गई 'पत्थरों की दीवार', कुंडली बॉर्डर पर गरमाया माहौल     |   मॉनसून सत्र: राज्यसभा और लोकसभा में हंगामा, कार्यवाही दो बजे तक स्थगित     |  

वाजपेयी के नाम पर एसजीएनपी का नाम बदलने की कोई योजना नहीं: महाराष्ट्र सरकार

मुंबई, 24 जून (भाषा) महाराष्ट्र के वन मंत्री गणेश नाईक ने बुधवार को विधान परिषद को बताया कि शहर के संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान (एसजीएनपी) का नाम बदलकर अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर रखने और इसकी भूमि पर एक विश्वविद्यालय या टाउनशिप स्थापित करने की कोई योजना नहीं है।

नाईक ने कहा कि राष्ट्रीय उद्यान के भीतर एक विश्व-स्तरीय विश्वविद्यालय स्थापित करने और इसका नाम बदलकर दिवंगत प्रधानमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता वाजपेयी के नाम पर करने का एक प्रस्ताव जनवरी 2024 में तत्कालीन मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को सौंपा गया था।

मंत्री ने इस संबंध में आई खबरों के बारे में पूछे गए एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि प्रस्ताव में एसजीएनपी और आरे मिल्क कॉलोनी की सीमाओं के भीतर की भूमि पर एक एकीकृत टाउनशिप विकसित करने की बात भी कही गई थी, जिसे प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव), नागपुर को भेज दिया गया था।

नाईक ने कहा कि इस प्रस्ताव को खारिज कर दिया गया, क्योंकि ये प्रस्ताव कानूनी रूप से व्यावहारिक नहीं थे। उन्होंने कहा कि विभाग को 2019 से इस तरह के प्रतिवेदन मिलते रहे हैं।

भाषा सुमित सुरेश

सुरेश