Breaking News

सिक्किम टनल लैंडस्लाइड में अबतक 9 शव बरामद     |   NEET एग्जाम लीक पर बोले पीएम मोदी, NDA संसदीय दल की बैठक में कहा- जिम्मेदार लोगों पर लिया सख्त एक्शन     |   यूक्रेन के पास मिसाइल हमले में 4 भारतीयों की मौत से भारत नाराज, रूसी राजदूत तलब     |   किसानों को रोकने के लिए बनाई गई 'पत्थरों की दीवार', कुंडली बॉर्डर पर गरमाया माहौल     |   मॉनसून सत्र: राज्यसभा और लोकसभा में हंगामा, कार्यवाही दो बजे तक स्थगित     |  

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ने 401 लोगों को नियुक्ति पत्र सौंपे

चेन्नई, 24 जून (भाषा) तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने बुधवार को 401 लोगों को नियुक्ति पत्र सौंपे, जिनमें से 383 सहायक अभियंता (विद्युत) टीएनपीएससी के माध्यम से चयनित हुए हैं।

इनमें तमिलनाडु विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (टीएनपीएससी) में नियुक्त 18 सहायक लेखा अधिकारी भी शामिल थे।

ऊर्जा विभाग की ओर से यहां कलैवाणर अरंगम में आयोजित एक कार्यक्रम में ये नियुक्ति पत्र सौंपे गए।

एक अनोखी पहल के तहत मुख्यमंत्री मंच से नीचे उतरकर गर्भवती महिला आर. अक्षयलक्ष्मी के पास गये और उन्हें व्यक्तिगत रूप से उनकी नियुक्ति का पत्र सौंपा।

हाल में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई एक समीक्षा बैठक के दौरान यह बताया गया कि बिजली बोर्ड में व्याप्त समस्याओं के कारणों में से एक विभिन्न स्तरों पर 70,000 से अधिक पदों की रिक्ति थी।

मुख्यमंत्री ने बाद में एक वर्ष के भीतर कम से कम 15,000 पदों को भरने के लिए कदम उठाने के आदेश दिए, जिसका उद्देश्य युवाओं के लिए रोजगार सृजित करना और निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करना है।

एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, ये नियुक्तियां राज्य सरकार की पारदर्शी शासन के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती हैं।

भाषा देवेंद्र नरेश

नरेश