Breaking News

सिक्किम टनल लैंडस्लाइड में अबतक 9 शव बरामद     |   NEET एग्जाम लीक पर बोले पीएम मोदी, NDA संसदीय दल की बैठक में कहा- जिम्मेदार लोगों पर लिया सख्त एक्शन     |   यूक्रेन के पास मिसाइल हमले में 4 भारतीयों की मौत से भारत नाराज, रूसी राजदूत तलब     |   किसानों को रोकने के लिए बनाई गई 'पत्थरों की दीवार', कुंडली बॉर्डर पर गरमाया माहौल     |   मॉनसून सत्र: राज्यसभा और लोकसभा में हंगामा, कार्यवाही दो बजे तक स्थगित     |  

आईपीएल की पांच फ्रेंचाइजी बरगंडी प्राइवेट हुरुन इंडिया की सूची में

मुंबई, 24 जून (भाषा) इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की पांच फ्रेंचाइजी ने '2025 बरगंडी प्राइवेट हुरुन इंडिया 500' सूची में जगह बनाई है।

यह खेल जगत के बढ़ते वाणिज्यिक प्रभाव और क्रिकेट टीमों के मैदान से इतर बढ़ते मूल्यांकन को दर्शाता है।

एक्सिस बैंक के निजी बैंकिंग कारोबार 'बरगंडी प्राइवेट' और 'हुरुन इंडिया' की नवीनतम रिपोर्ट के अनुसार, कोलकाता नाइट राइडर्स, चेन्नई सुपर किंग्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स ने इस सूची में जगह बनाई है।

हुरुन इंडिया के संस्थापक और मुख्य शोधकर्ता अनस रहमान जुनैद ने कहा, 'क्रिकेट अब केवल भारत का खेल नहीं, बल्कि एक बड़ा कारोबार बन गया है। इन पांचों फ्रेंचाइजी का 71,000 करोड़ रुपये से अधिक के संयुक्त मूल्यांकन के साथ इस सूची में शामिल होना एक निर्णायक क्षण है। पहली बार कंपनियों और क्रिकेट के मैदान ने एक ही सूची में जगह बनाई है।'

रिपोर्ट के मुताबिक, कोलकाता नाइट राइडर्स 20,850 करोड़ रुपये के मूल्यांकन के साथ सूची में 270वें स्थान पर रही और सबसे मूल्यवान आईपीएल फ्रेंचाइजी बनकर उभरी। इसके बाद 19,550 करोड़ रुपये के मूल्यांकन के साथ चेन्नई सुपर किंग्स 285वें स्थान पर, 16,700 करोड़ रुपये के साथ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 330वें स्थान पर, 15,700 करोड़ रुपये के साथ राजस्थान रॉयल्स 343वें स्थान पर और 14,050 करोड़ रुपये के साथ पंजाब किंग्स 390वें स्थान पर रही।

भाषा योगेश अजय

अजय