Breaking News

PM आवास प्रोटेस्टः राहुल गांधी और अखिलेश यादव को पुलिस ने हिरासत में लिया     |   मध्य प्रदेश विधानसभा से पारित हुआ UCC बिल, CM मोहन यादव बोले- ऐतिहासिक पल     |   राहुल-प्रियंका प्रधानमंत्री आवास के करीब धरने पर बैठे, खड़गे समेत कई कांग्रेस सांसद मौजूद     |   सोनम वांगचुक को तुरंत शिफ्ट करें: दिल्ली हाईकोर्ट     |   राहुल गांधी से बात करने के बाद अमित शाह से मिलने पहुंचे जितेंद्र सिंह, गृह सचिव भी साथ     |  

गर्भवती फुटबॉल खिलाड़ी को अनुबंध से वंचित करने के मामले में ऐतिहासिक कानूनी जीत, मिला मुआवजा

लुसाने, 24 जून (एपी) महिला फुटबॉल खिलाड़ियों के अधिकारों से जुड़े एक महत्वपूर्ण कानूनी मामले में खेल पंचाट (सीएएस) ने स्वीडन की फुटबॉल खिलाड़ी माजा गोथबर्ग के पक्ष में फैसला सुनाते हुए इटली के क्लब लाजियो वुमेन को वेतन और क्षतिपूर्ति के रूप में 70,000 यूरो (लगभग 75 लाख रुपये) से अधिक की राशि भुगतान करने का आदेश दिया है।

अदालत ने पाया कि क्लब ने खिलाड़ी के गर्भवती होने की जानकारी मिलने के बाद नए अनुबंध पर बातचीत समाप्त कर दी थी।

बुधवार को वैश्विक खिलाड़ियों के संगठन फीफप्रो द्वारा प्रकाशित फैसले के अनुसार, क्लब को बकाया वेतन के अलावा खिलाड़ी के व्यक्तिगत अधिकारों के उल्लंघन के लिए भी मुआवजा देना होगा। साथ ही पिछले दो वर्षों के लिए पांच प्रतिशत ब्याज भी अदा करना होगा।

स्वीडन की पूर्व युवा अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी गोथबर्ग ने पहले फीफा के पंचाट में याचिका दायर की थी, लेकिन वहां उनकी याचिका खारिज हो गई थी। इसके बाद उन्होंने सीएएस में अपील की।

फीफप्रो की कानूनी निदेशक अलेक्सांद्रे गोमेज ब्रुइनवाउड ने कहा, ‘‘यह फैसला केवल माजा गोथबर्ग तक सीमित नहीं है, बल्कि यह स्पष्ट संदेश देता है कि किसी खिलाड़ी के गर्भवती होने की जानकारी मिलने के बाद क्लब रोजगार संबंधों से पीछे नहीं हट सकते।’’

सीएएस के फैसले के अनुसार, खिलाड़ी ने गर्भवती होने की जानकारी क्लब को अनुबंध वार्ता के दौरान दी थी। इसके तुरंत बाद दोनों पक्षों के संबंध बिगड़ गए।

एपी आनन्द मोना

मोना