Breaking News

फ्रांस में दंगों के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन, 2,700 लोग हिरासत में लिए गए     |   तिब्बत में 7 की तीव्रता वाले भीषण भूकंप से भारी तबाही, 16 लोगों की मौत, 32 घायल     |   टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा से दबोचे गए तीन आरोपियों से कड़ी पूछताछ     |   हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल का बड़ा असर, कई कंपनियां और दफ्तर बंद     |   बिहार-यूपी समेत 4 राज्यों की 28 MLC सीटों पर वोटिंग जारी     |  

सर्जरी के बाद अमिताभ बच्चन ने दिया हेल्थ अपडेट, बोले- घर लौटने के बाद का समय सबसे मुश्किल

दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन ने हाल ही में सर्जरी के बाद अपनी सेहत को लेकर अपडेट दिया है। उन्होंने बताया कि अस्पताल से घर लौटने के बाद रिकवरी का दौर उनके लिए पूरी प्रक्रिया का सबसे मुश्किल हिस्सा रहा है। हालांकि, अभिनेता ने यह खुलासा नहीं किया कि उनकी किस तरह की सर्जरी हुई है।

देर रात अपने ब्लॉग पर अमिताभ बच्चन ने अस्पताल में बिताए समय को याद किया। उन्होंने बताया कि उनकी सर्जरी हुई और उन्हें कुछ समय ICU में भी रहना पड़ा। इसके बाद घर लौटने के बाद के समय को उन्होंने रिकवरी का सबसे "मुश्किल दौर" बताया। अमिताभ बच्चन ने लिखा, "अस्पताल में सर्जरी और ICU में, कुशल डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ की देखभाल में... फिर डिस्चार्ज और घर वापसी... घर लौटने के बाद का यह समय सबसे मुश्किल दौर है... शारीरिक, मानसिक और व्यावहारिक रूप से।"

अभिनेता ने मुश्किल परिस्थितियों में मजबूत बने रहने का संदेश भी साझा किया। उन्होंने कहा कि जीवन में सबसे मजबूत और सम्मानित लोगों को भी कभी-कभी हार और मुश्किल दौर का सामना करना पड़ सकता है। उन्होंने लिखा, "आप एक सम्मानित चैंपियन हैं और एक दिन हार आपके सामने आकर खड़ी हो जाती है... यह आपके जीवन का सबसे कठिन दौर होता है।"

अमिताभ बच्चन ने अपने पोस्ट का अंत उम्मीद और हौसले के शब्दों के साथ किया। उन्होंने कहा कि मुश्किल समय का सामना कैसे करना है, यह हर व्यक्ति का अपना चुनाव होता है। जो लोग संघर्ष करते हुए आगे बढ़ते हैं, वे हमेशा चैंपियन बने रहते हैं, जबकि कुछ लोग परिस्थितियों से समझौता कर अतीत की उपलब्धियों के सहारे जीवन बिताने लगते हैं।

उन्होंने लिखा, "कुछ लोग इसका साहस से सामना करते हैं, कुछ हार मान लेते हैं... जो संघर्ष करते हैं और बहादुरी दिखाते हैं, वे हमेशा चैंपियन बने रहते हैं। जो ऐसा नहीं करते, वे परिस्थितियों से समझौता कर अतीत की गौरवशाली यादों में जीते रहते हैं। यह हर व्यक्ति का व्यक्तिगत चुनाव है। इसमें किसी का गलत या सही होना नहीं है। स्वस्थ रहें, खुश रहें।" वर्कफ्रंट की बात करें तो अमिताभ बच्चन आखिरी बार 'कल्कि 2898 AD: पार्ट 2' में नजर आए थे। अब वह जल्द ही लोकप्रिय क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति 18' के होस्ट के रूप में वापसी करेंगे।