Breaking News

PM आवास प्रोटेस्टः राहुल गांधी और अखिलेश यादव को पुलिस ने हिरासत में लिया     |   मध्य प्रदेश विधानसभा से पारित हुआ UCC बिल, CM मोहन यादव बोले- ऐतिहासिक पल     |   राहुल-प्रियंका प्रधानमंत्री आवास के करीब धरने पर बैठे, खड़गे समेत कई कांग्रेस सांसद मौजूद     |   सोनम वांगचुक को तुरंत शिफ्ट करें: दिल्ली हाईकोर्ट     |   राहुल गांधी से बात करने के बाद अमित शाह से मिलने पहुंचे जितेंद्र सिंह, गृह सचिव भी साथ     |  

लखनऊ: आग की घटना के सिलसिले में एलडीए के 25 अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति

लखनऊ, 24 जून (भाषा) लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) ने यहां अलीगंज इलाके में सोमवार को एक इमारत में आग लगने की घटना में 15 लोगों की मौत के मामले में अपने 25 मौजूदा और पूर्व अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की सिफारिश की है।

एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने 'पीटीआई-भाषा' को बताया कि प्राधिकरण ने इस मामले में अपने अधिकारियों की भूमिका की जांच के लिए एक आंतरिक जांच समिति बनाई थी।

उन्होंने कहा, ‘‘हमने प्रान्तीय लोकसेवा (पीएएस) के छह वरिष्ठ अधिकारियों और 19 अभियंताओं की पहचान की है। वे संबंधित क्षेत्र में जोनल अधिकारी, अधिशासी अभियंता, सहायक अभियंता और कनिष्ठ अभियंता के तौर पर तैनात थे तथा इस मामले में उनकी जिम्मेदारी बनती है। हमने सरकार से उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की सिफारिश की है।’’

अलीगंज की जिस तीन मंजिला इमारत में सोमवार को भीषण आग लगने से 15 लोगों की मौत हुई उसका नक्शा रिहायशी इस्तेमाल के लिये मंजूर किया गया था लेकिन उसका प्रयोग वाणिज्यिक कार्यों में किया जा रहा था।

भाषा सलीम राजकुमार

राजकुमार