Breaking News

PM आवास प्रोटेस्टः राहुल गांधी और अखिलेश यादव को पुलिस ने हिरासत में लिया     |   मध्य प्रदेश विधानसभा से पारित हुआ UCC बिल, CM मोहन यादव बोले- ऐतिहासिक पल     |   राहुल-प्रियंका प्रधानमंत्री आवास के करीब धरने पर बैठे, खड़गे समेत कई कांग्रेस सांसद मौजूद     |   सोनम वांगचुक को तुरंत शिफ्ट करें: दिल्ली हाईकोर्ट     |   राहुल गांधी से बात करने के बाद अमित शाह से मिलने पहुंचे जितेंद्र सिंह, गृह सचिव भी साथ     |  

जम्मू कश्मीर के कठुआ जिले में एक बस खाई में गिरी, 23 श्रद्धालु घायल हुए

जम्मू, 24 जून (भाषा) जम्मू-कश्मीर के कठुआ ज़िले में बुधवार को एक बस के सड़क से फिसलकर खाई में गिर जाने से कम से कम 23 तीर्थयात्री घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि सांबा के गोरन और सुम्ब गांवों के श्रद्धालु बिल्लावर के माता सुकराला देवी मंदिर जा रहे थे, तभी धार रोड पर डिंगी सिंबली के पास उनकी बस फिसलकर खाई में जा गिरी।

अधिकारियों के मुताबिक स्थानीय लोग तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और उन्होंने बचाव कार्य शुरू किया। इसके बाद पुलिस की टीम भी वहां पहुंची और घायलों को बाहर निकाला गया।

अधिकारियों ने बताया कि सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनमें से चार की हालत गंभीर बताई जा रही है।

भाषा

राजकुमार मनीषा

मनीषा