Breaking News

PM आवास प्रोटेस्टः राहुल गांधी और अखिलेश यादव को पुलिस ने हिरासत में लिया     |   मध्य प्रदेश विधानसभा से पारित हुआ UCC बिल, CM मोहन यादव बोले- ऐतिहासिक पल     |   राहुल-प्रियंका प्रधानमंत्री आवास के करीब धरने पर बैठे, खड़गे समेत कई कांग्रेस सांसद मौजूद     |   सोनम वांगचुक को तुरंत शिफ्ट करें: दिल्ली हाईकोर्ट     |   राहुल गांधी से बात करने के बाद अमित शाह से मिलने पहुंचे जितेंद्र सिंह, गृह सचिव भी साथ     |  

खैदेम शिलेमा चानू ब्रिटेन दौरे में भारतीय जूनियर महिला टीम की कप्तानी करेंगी

नयी दिल्ली, 24 जून (भाषा) मिडफील्डर खैदेम शिलेमा चानू पांच से 14 जुलाई तक ब्रिटेन दौरे में 24 सदस्यीय भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम की कप्तानी करेंगी। हॉकी इंडिया ने बुधवार को यह घोषणा की।

भारतीय टीम अपने नए कोच टिम व्हाइट की देखरेख में जूनियर एशिया कप सहित विभिन्न अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं की तैयारियों के तहत स्कॉटलैंड और इंग्लैंड में सात मैच खेलेगी।

इस दौरे की शुरुआत एडिनबर्ग विश्वविद्यालय में स्कॉटलैंड की सीनियर महिला टीम के खिलाफ दो मैचों से होगी। इसके बाद भारतीय टीम इंग्लैंड के लिलेशाल नेशनल स्पोर्ट्स सेंटर में अमेरिका, इंग्लैंड और बेल्जियम की जूनियर टीमों का सामना करेगी।

व्हाइट ने कहा, ‘‘हमारा सामना मजबूत टीमों से होगा जिनसे हमें कड़ी चुनौती मिलेगी। हम हर मैच को सीखने के अवसर के रूप में लेंगे और साथ ही पिछले 10 सप्ताह से जिस शैली पर हम काम कर रहे हैं, उसे लागू भी करेंगें।’’

ब्रिटेन दौरे के लिए भारतीय जूनियर महिला टीम इस प्रकार है:

गोलकीपर: निधि, एंगिल हर्षा रानी मिंज

डिफेंडर: पूजा साहू, सुप्रिया, मधु, एफ. लालबी अक्सियामी, लालनेइहपुई, पार्वती टोपनो

मिडफील्डर: खैदेम शिलेमा चानू (कप्तान), तनुजा टोप्पो, सुप्रिया कुजूर, पूजा मलिक, बिनिमा धान, गीता यादव, रोशनी आइंद, तनुश्री दिनेश कडू

फॉरवर्ड: सुखवीर कौर, शशि खासा, लालरिनपुई, निशा मिंज, पूर्णिमा यादव, काजल, सानिका चंद्रकांत माने, कृष्णा शर्मा।

भाषा

पंत

पंत