Breaking News

PM आवास प्रोटेस्टः राहुल गांधी और अखिलेश यादव को पुलिस ने हिरासत में लिया     |   मध्य प्रदेश विधानसभा से पारित हुआ UCC बिल, CM मोहन यादव बोले- ऐतिहासिक पल     |   राहुल-प्रियंका प्रधानमंत्री आवास के करीब धरने पर बैठे, खड़गे समेत कई कांग्रेस सांसद मौजूद     |   सोनम वांगचुक को तुरंत शिफ्ट करें: दिल्ली हाईकोर्ट     |   राहुल गांधी से बात करने के बाद अमित शाह से मिलने पहुंचे जितेंद्र सिंह, गृह सचिव भी साथ     |  

वंशिका और नरवाल ने जूनियर विश्व चैंपियनशिप में रजत पदक जीता

सुहल (जर्मनी), 24 जून (भाषा) वंशिका चौधरी और शिव नरवाल की भारतीय जोड़ी ने यहां आईएसएसएफ जूनियर विश्व निशानेबाजी चैंपियनशिप में 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा में रजत पदक जीता।

भारतीय जोड़ी ने कुल 469.7 अंक हासिल किए और वह पोलैंड के माल्गोरज़ाटा डाब्रोव्स्का और इवान राकित्स्की के बाद दूसरे स्थान पर रही। पोलैंड की जोड़ी ने 471.9 के स्कोर के साथ स्वर्ण पदक जीता। चीनी ताइपे के चेंग येन-चिंग और ह्सिएह ह्सियांग-चेन ने 410.0 अंक बनाकर कांस्य पदक हासिल किया।

भारत मंगलवार को रजत पदक जीतने के बावजूद चैंपियनशिप की पदक तालिका में शीर्ष पर बना हुआ है। उसके कुल पदकों की संख्या 16 हो गई है, जिसमें पांच स्वर्ण, चार रजत और सात कांस्य पदक शामिल हैं।

इस प्रतियोगिता में विश्व भर के 800 से अधिक निशानेबाज भाग ले रहे हैं। भारत ने 84 सदस्यीय दल भेजा है। यह प्रतियोगिता 26 जून तक चलेगी।

भाषा

पंत

पंत