Breaking News

PM आवास प्रोटेस्टः राहुल गांधी और अखिलेश यादव को पुलिस ने हिरासत में लिया     |   मध्य प्रदेश विधानसभा से पारित हुआ UCC बिल, CM मोहन यादव बोले- ऐतिहासिक पल     |   राहुल-प्रियंका प्रधानमंत्री आवास के करीब धरने पर बैठे, खड़गे समेत कई कांग्रेस सांसद मौजूद     |   सोनम वांगचुक को तुरंत शिफ्ट करें: दिल्ली हाईकोर्ट     |   राहुल गांधी से बात करने के बाद अमित शाह से मिलने पहुंचे जितेंद्र सिंह, गृह सचिव भी साथ     |  

वायदा कारोबार में सोने की कीमत 1.26 प्रतिशत टूटकर 1,44,676 रुपये प्रति 10 ग्राम

नयी दिल्ली, 24 जून (भाषा) हाजिर मांग में कमजोरी के बीच वायदा कारोबार में सोने की कीमत बुधवार को 1853 रुपये टूटकर 1,44,676 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गई।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर अगस्त में आपूर्ति वाले सोने के अनुबंध की कीमत 1853 रुपये यानी 1.26 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,44,676 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। इस दौरान 1,585 लॉट का कारोबार हुआ।

विश्लेषकों ने बताया कि कमजोर वैश्विक संकेतों के कारण सोने की कीमतों में गिरावट आई है।

वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोने का वायदा भाव 0.64 प्रतिशत की गिरावट के साथ 4,090.94 डॉलर प्रति औंस रह गया।

भाषा निहारिका

निहारिका