Breaking News

PM आवास प्रोटेस्टः राहुल गांधी और अखिलेश यादव को पुलिस ने हिरासत में लिया     |   मध्य प्रदेश विधानसभा से पारित हुआ UCC बिल, CM मोहन यादव बोले- ऐतिहासिक पल     |   राहुल-प्रियंका प्रधानमंत्री आवास के करीब धरने पर बैठे, खड़गे समेत कई कांग्रेस सांसद मौजूद     |   सोनम वांगचुक को तुरंत शिफ्ट करें: दिल्ली हाईकोर्ट     |   राहुल गांधी से बात करने के बाद अमित शाह से मिलने पहुंचे जितेंद्र सिंह, गृह सचिव भी साथ     |  

आईएईए के प्रमुख ने ईरान के परमाणु स्थलों का दौरा करने का संकेत दिया

तोक्यो, 24 जून (एपी) संयुक्त राष्ट्र की अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) के प्रमुख ने बुधवार को संकेत दिया कि उनके निरीक्षक ईरान के परमाणु स्थलों का दौरा करेंगे, जो युद्ध को समाप्त करने के लिए अमेरिका और ईरान के बीच हुए अंतरिम समझौते का एक मुख्य हिस्सा है।

आईएईए के प्रमुख राफेल मारियानो ग्रॉसी ने तोक्यों में पत्रकारों से बातचीत के दौरान यह टिप्पणी की।

ग्रॉसी ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘चाहे यह एक दिन बाद हो, एक सप्ताह में हो या 10 दिन में... समय का आगे-पीछे होना मायने तो रखता है, लेकिन यह कोई बड़ी बात नहीं है। यह (दौरा) होकर रहेगा।’’

इससे पहले मंगलवार को, ईरान और अमेरिका के बीच एक नया विवाद खड़ा हो गया था। दोनों पक्ष इस बात पर असहमत देखे कि जिन परमाणु केंद्रों पर बमबारी हुई है, वहां अंतरराष्ट्रीय निरीक्षकों को जाने दिया जाएगा या नहीं। यह जांच इस पूरे समझौते की कामयाबी के लिए बेहद जरूरी है, क्योंकि इसी के तहत ईरान को अपने अत्यधिक संवर्धित यूरेनियम के भंडार को नष्ट या कम करना है।

एपी

खारी मनीषा

मनीषा