Breaking News

PM आवास प्रोटेस्टः राहुल गांधी और अखिलेश यादव को पुलिस ने हिरासत में लिया     |   मध्य प्रदेश विधानसभा से पारित हुआ UCC बिल, CM मोहन यादव बोले- ऐतिहासिक पल     |   राहुल-प्रियंका प्रधानमंत्री आवास के करीब धरने पर बैठे, खड़गे समेत कई कांग्रेस सांसद मौजूद     |   सोनम वांगचुक को तुरंत शिफ्ट करें: दिल्ली हाईकोर्ट     |   राहुल गांधी से बात करने के बाद अमित शाह से मिलने पहुंचे जितेंद्र सिंह, गृह सचिव भी साथ     |  

दिल्ली : सड़क हादसे में कांस्टेबल जख्मी, महिला पर मामला दर्ज

नयी दिल्ली, 24 जून (भाषा) उत्तर-पश्चिम दिल्ली के अशोक विहार इलाके में एक कार की कथित टक्कर लगने से दिल्ली पुलिस का बाइक सवार कांस्टेबल घायल हो गया। पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि घटना 19 जून को रात करीब आठ बजे केसी गोयल मार्ग पर हुई। हादसे के वक्त अशोक विहार थाने में तैनात कांस्टेबल जितेंद्र कुमार ड्यूटी पर थे।

जांच में पुलिस को पता चला कि ओशिन गुप्ता नामक महिला द्वारा चलाई जा रही कार ने कथित तौर पर पुलिसकर्मी की मोटरसाइकिल को टक्कर मारी थी।

प्रारंभिक जांच से पता चला है कि कार कथित तौर पर तेजी और लापरवाही से चलाई जा रही थी, जिस वजह से दुर्घटना हुई। घायल पुलिसकर्मी को डीसीबी अस्पताल ले जाया गया।

अधिकारियों ने बताया कि आगे के सत्यापन के दौरान, पुलिस ने पाया कि घटना के समय चालक के पास कथित तौर पर वैध ड्राइविंग लाइसेंस नहीं था।

पुलिस ने कहा कि मोटर वाहन अधिनियम के साथ-साथ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच जारी है।

भाषा नोमान तान्या मनीषा

मनीषा