Breaking News

PM आवास प्रोटेस्टः राहुल गांधी और अखिलेश यादव को पुलिस ने हिरासत में लिया     |   मध्य प्रदेश विधानसभा से पारित हुआ UCC बिल, CM मोहन यादव बोले- ऐतिहासिक पल     |   राहुल-प्रियंका प्रधानमंत्री आवास के करीब धरने पर बैठे, खड़गे समेत कई कांग्रेस सांसद मौजूद     |   सोनम वांगचुक को तुरंत शिफ्ट करें: दिल्ली हाईकोर्ट     |   राहुल गांधी से बात करने के बाद अमित शाह से मिलने पहुंचे जितेंद्र सिंह, गृह सचिव भी साथ     |  

अमेठी में शादी के एक समारोह में नाचने को लेकर विवाद, दो परिवारों की झड़प में एक व्यक्ति की मौत

अमेठी (उप्र), 24 जून (भाषा) अमेठी जिले के कमरौली क्षेत्र में शादी से जुड़े एक समारोह (रिसेप्शन) के दौरान नाचने को लेकर दो परिवारों के बीच हुई झड़प में 45 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, यह घटना मंगलवार देर रात कमरौली थाना क्षेत्र के बरसंडा गांव में हुई।

उसने बताया कि रिसेप्शन के दौरान कुछ युवकों के बीच नाचने को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दो परिवार आमने-सामने आ गए।

पुलिस ने बताया कि झड़प के दौरान ओम प्रकाश चौहान (45) के सिर पर धारदार हथियार से हमला किया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल जगदीशपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

उसने बताया कि घटना में दो अन्य लोग भी घायल हुए हैं।

अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है।

उन्होंने कहा कि परिजनों की शिकायत के आधार पर छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और चार संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

पुलिस के अनुसार, मामले की जांच जारी है।

भाषा सं जफर खारी

खारी