Breaking News

PM आवास प्रोटेस्टः राहुल गांधी और अखिलेश यादव को पुलिस ने हिरासत में लिया     |   मध्य प्रदेश विधानसभा से पारित हुआ UCC बिल, CM मोहन यादव बोले- ऐतिहासिक पल     |   राहुल-प्रियंका प्रधानमंत्री आवास के करीब धरने पर बैठे, खड़गे समेत कई कांग्रेस सांसद मौजूद     |   सोनम वांगचुक को तुरंत शिफ्ट करें: दिल्ली हाईकोर्ट     |   राहुल गांधी से बात करने के बाद अमित शाह से मिलने पहुंचे जितेंद्र सिंह, गृह सचिव भी साथ     |  

हुड्डा ने निर्वाचन आयोग, भाजपा पर चुनाव प्रक्रिया में हेरफेर का आरोप लगाया

गुरुग्राम, 23 जून (भाषा) हरियाणा में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभ्यास के बीच राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने मंगलवार को निर्वाचन आयोग और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर चुनाव प्रक्रिया में हेरफेर करने तथा लोकतंत्र पर हमला करने का आरोप लगाया।

गुरुग्राम में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए हुड्डा ने दावा किया कि वर्ष 2024 के हरियाणा चुनाव परिणामों में मतदाताओं की संख्या में हेरफेर के सबूत पहले ही सामने आ चुके हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि हाल में हुए पश्चिम बंगाल चुनावों में भी इसी तरह के मामले सामने आए थे।

बैठक में कांग्रेस नेता ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं को एसआईआर प्रक्रिया का प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जिसमें पात्र मतदाताओं का नाम दर्ज कराने में मदद करना और मतदाता सूची से फर्जी नामों की पहचान कर उन्हें हटाना शामिल है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी का उद्देश्य बिल्कुल स्पष्ट है कि “कोई भी फर्जी वोट न जोड़ा जाए और किसी भी वास्तविक मतदाता का नाम सूची से न हटाया जाए।”

हुड्डा ने कहा, “इस उद्देश्य के लिए कांग्रेस नेता, कार्यकर्ता और पूरा संगठन राज्य भर में सक्रिय रूप से काम कर रहा है।”

भाषा सुमित पारुल

पारुल