Breaking News

PM आवास प्रोटेस्टः राहुल गांधी और अखिलेश यादव को पुलिस ने हिरासत में लिया     |   मध्य प्रदेश विधानसभा से पारित हुआ UCC बिल, CM मोहन यादव बोले- ऐतिहासिक पल     |   राहुल-प्रियंका प्रधानमंत्री आवास के करीब धरने पर बैठे, खड़गे समेत कई कांग्रेस सांसद मौजूद     |   सोनम वांगचुक को तुरंत शिफ्ट करें: दिल्ली हाईकोर्ट     |   राहुल गांधी से बात करने के बाद अमित शाह से मिलने पहुंचे जितेंद्र सिंह, गृह सचिव भी साथ     |  

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में फैक्टरी पर छापा मारकर मुक्त कराए गयए 12 बंधुआ मजदूर

मुजफ्फरनगर (उप्र), 23 जून (भाषा) उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में प्रशासन और पुलिस की छापेमारी के बाद कागज की प्लेट बनाने वाली एक फैक्टरी से नाबालिगों समेत 12 बंधुआ मजदूरों को मुक्त कराया गया। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि मुक्त कराए गए लोगों के शरीर पर यातना और चोट के स्पष्ट निशान थे।

अधिकारियों ने बताया कि इन मजदूरों को कथित तौर पर अमानवीय परिस्थितियों में रखा गया था और वादे के अनुसार मासिक वेतन भी नहीं दिया जा रहा था।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) संजय कुमार ने बताया कि सूचना मिलने के बाद कार्यपालक मजिस्ट्रेट राधे श्याम गौड़ के नेतृत्व में एक टीम ने तितावी थाना क्षेत्र के मंडी गांव में स्थित फैक्टरी में छापेमारी की।

एसएसपी ने कहा कि अभियान के दौरान नाबालिगों समेत 12 बंधुआ मजदूरों को फैक्टरी परिसर से मुक्त कराया गया।

भाषा सं. सलीम जोहेब

जोहेब