Breaking News

PM आवास प्रोटेस्टः राहुल गांधी और अखिलेश यादव को पुलिस ने हिरासत में लिया     |   मध्य प्रदेश विधानसभा से पारित हुआ UCC बिल, CM मोहन यादव बोले- ऐतिहासिक पल     |   राहुल-प्रियंका प्रधानमंत्री आवास के करीब धरने पर बैठे, खड़गे समेत कई कांग्रेस सांसद मौजूद     |   सोनम वांगचुक को तुरंत शिफ्ट करें: दिल्ली हाईकोर्ट     |   राहुल गांधी से बात करने के बाद अमित शाह से मिलने पहुंचे जितेंद्र सिंह, गृह सचिव भी साथ     |  

होर्मुज जलडमरूमध्य से सोमवार को 1.9 करोड़ बैरल तेल की ढुलाई हुई : ट्रंप

वाशिंगटन, 23 जून (भाषा) अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को दावा किया कि होर्मुज जलडमरूमध्य से एक दिन पहले रिकॉर्ड 1.9 करोड़ बैरल कच्चे तेल की ढुलाई हुई।

ट्रंप ने ‘ट्रुथ सोशल’ पर एक पोस्ट में कहा, “तेल की कीमतें तेजी से कम हो रही हैं और दुनिया अब कहीं ज्यादा सुरक्षित है।”

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा है कि ईरान के खिलाफ युद्ध जारी रखने से आर्थिक तबाही मच सकती थी।

मंगलवार को कच्चे तेल की कीमतों में थोड़ी गिरावट आई। इंटरनेशनल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड फ्यूचर्स 45 सेंट गिरकर 77.45 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। वहीं, वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट फ्यूचर्स 34 सेंट गिरकर 73.52 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

भाषा पारुल जोहेब

जोहेब