Breaking News

PM आवास प्रोटेस्टः राहुल गांधी और अखिलेश यादव को पुलिस ने हिरासत में लिया     |   मध्य प्रदेश विधानसभा से पारित हुआ UCC बिल, CM मोहन यादव बोले- ऐतिहासिक पल     |   राहुल-प्रियंका प्रधानमंत्री आवास के करीब धरने पर बैठे, खड़गे समेत कई कांग्रेस सांसद मौजूद     |   सोनम वांगचुक को तुरंत शिफ्ट करें: दिल्ली हाईकोर्ट     |   राहुल गांधी से बात करने के बाद अमित शाह से मिलने पहुंचे जितेंद्र सिंह, गृह सचिव भी साथ     |  

एनएसए डोभाल ने रूसी समकक्ष शोइगु से मुलाकात कर द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा की

(तस्वीरों के साथ)

नयी दिल्ली, 23 जून (भाषा) राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल ने मंगलवार को यहां अपने रूसी समकक्ष सर्गेई शोइगु से मुलाकात की। इस दौरान, दोनों पक्षों ने ब्रिक्स समूह के तहत जारी सहयोग पर चर्चा की और द्विपक्षीय संबंधों में हुई प्रगति की समीक्षा की।

ब्रिक्स देशों के एनएसए की बैठक से इतर डोभाल और शोइगु की मुलाकात हुई।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बताया कि डोभाल ने ब्रिक्स देशों के एनएसए के 16वें सम्मेलन से इतर रूसी संघ की सुरक्षा परिषद के सचिव शोइगु से यहां मुलाकात की।

उन्होंने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “दोनों पक्षों ने ब्रिक्स के तहत जारी सहयोग पर चर्चा की, जिसमें रूस की ओर से रखे गए कुछ प्रस्ताव भी शामिल थे। उन्होंने ‘भारत-रूस विशेष और विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी’ के तहत अलग-अलग क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग में हुई प्रगति की समीक्षा भी की।”

भारत ब्रिक्स समूह के अध्यक्ष के तौर पर इस सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है।

ब्रिक्स मूल रूप से ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका के बीच अंतर-सरकारी विचार-विमर्श और सहयोग के लिए 2009 में गठित अहम समूह था। 2024 में समूह का विस्तार करते हुए इसमें मिस्र, इथियोपिया, ईरान और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) को शामिल किया गया। 2025 में इंडोनेशिया भी ब्रिक्स का सदस्य बन गया।

भाषा पारुल जोहेब

जोहेब

जोहेब