Breaking News

PM आवास प्रोटेस्टः राहुल गांधी और अखिलेश यादव को पुलिस ने हिरासत में लिया     |   मध्य प्रदेश विधानसभा से पारित हुआ UCC बिल, CM मोहन यादव बोले- ऐतिहासिक पल     |   राहुल-प्रियंका प्रधानमंत्री आवास के करीब धरने पर बैठे, खड़गे समेत कई कांग्रेस सांसद मौजूद     |   सोनम वांगचुक को तुरंत शिफ्ट करें: दिल्ली हाईकोर्ट     |   राहुल गांधी से बात करने के बाद अमित शाह से मिलने पहुंचे जितेंद्र सिंह, गृह सचिव भी साथ     |  

प्रो लीग मैच में पाकिस्तान का झंडा गलत दिखाये जाने पर एफआईएच ने माफी मांगी

लंदन, 23 जून (भाषा) भारत के खिलाफ एफआईएच प्रो लीग के मैच के दौरान राष्ट्रगान के समय पाकिस्तान का झंडा गलत दिखाये जाने पर अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच ) ने माफी मांगी है ।

भारत ने यह मुकाबला 4 . 3 से जीता ।

मैच से पूर्व राष्ट्रगान के समय पाकिस्तान का गलत झंडा मैदान पर था । पाकिस्तान के राष्ट्रीय झंडे में एक हरा मैदान है जिसके बीच में एक सफेद अर्धचंद्र और पांच नुकीले तारे हैं, साथ ही ऊपर की तरफ एक सीधी सफेद पट्टी है लेकिन इसमें सफेद पट्टी गायब थी ।

सोशल मीडिया पर इसे लेकर विवाद होने के बाद एफआईएच ने एक बयान में कहा ,‘‘ आज लंदन में एफआईएच हॉकी प्रो लीग मैच के दौरान पाकिस्तान का झंडा गलत तरीके से दिखाए जाने के बाद एफआईएच इस गलती के लिए बिना शर्त माफी मांगना चाहता है।’’

इसमें कहा गया ,‘‘ हॉकी की विश्व संचालन ईकाई समझती है कि टीम का झंडा पहचान, गर्व और प्रतिनिधित्व का एक जरूरी चिन्ह है और पाकिस्तानी टीम, प्रशंसकों, लोगों और राष्ट्रीय महासंघ को इससे हुई किसी भी ठेस के लिए उसे बहुत अफसोस है ।’’

इसमें कहा गया कि एफआईएच इस गलती की पूरी जिम्मेदारी लेता है और अपनी प्रक्रिया की समीक्षा करेगा ताकि आइंदा ऐसी गलतियां नहीं हो । एफआईएच ने पाकिस्तान हॉकी महासंघ से भी लिखित में माफी मांगी है ।

भाषा मोना

मोना