Breaking News

PM आवास प्रोटेस्टः राहुल गांधी और अखिलेश यादव को पुलिस ने हिरासत में लिया     |   मध्य प्रदेश विधानसभा से पारित हुआ UCC बिल, CM मोहन यादव बोले- ऐतिहासिक पल     |   राहुल-प्रियंका प्रधानमंत्री आवास के करीब धरने पर बैठे, खड़गे समेत कई कांग्रेस सांसद मौजूद     |   सोनम वांगचुक को तुरंत शिफ्ट करें: दिल्ली हाईकोर्ट     |   राहुल गांधी से बात करने के बाद अमित शाह से मिलने पहुंचे जितेंद्र सिंह, गृह सचिव भी साथ     |  

रांची में स्टेडियम के बाहर भगदड़, तीन लोग घायल

रांची, 23 जून (भाषा) रांची में जेएससीए स्टेडियम के बाहर मंगलवार को भगदड़ मचने से कम से कम तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि घटना के वक्त स्टेडियम के भीतर एक क्रिकेट मैच चल रहा था।

अधिकारियों ने बताया कि यह घटना स्टेडियम के पश्चिमी मुख्य द्वार पर हुई, जब बड़ी संख्या में लोग एक साथ भीतर जाने की कोशिश कर रहे थे।

स्टेडियम में राज्य स्तरीय टी-20 क्रिकेट लीग का फाइनल मैच खेला जा रहा था, जिसके लिए दर्शकों का प्रवेश पूरी तरह निशुल्क था।

रांची के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) राकेश रंजन ने कहा, “यह घटना अत्यधिक भीड़ के कारण हुई। अब स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।”

उन्होंने बताया कि मामले की विस्तृत जांच की जा रही है और सुरक्षा के लिहाज से अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

एक अन्य अधिकारी ने बताया कि हादसे में घायल हुए तीनों लोगों को शहर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत स्थिर बनी हुई है।

भाषा सुमित पारुल

पारुल