Breaking News

PM आवास प्रोटेस्टः राहुल गांधी और अखिलेश यादव को पुलिस ने हिरासत में लिया     |   मध्य प्रदेश विधानसभा से पारित हुआ UCC बिल, CM मोहन यादव बोले- ऐतिहासिक पल     |   राहुल-प्रियंका प्रधानमंत्री आवास के करीब धरने पर बैठे, खड़गे समेत कई कांग्रेस सांसद मौजूद     |   सोनम वांगचुक को तुरंत शिफ्ट करें: दिल्ली हाईकोर्ट     |   राहुल गांधी से बात करने के बाद अमित शाह से मिलने पहुंचे जितेंद्र सिंह, गृह सचिव भी साथ     |  

भाजपा का दावा, ओडिशा में विपक्षी नेता पाला बदलने का इंतजार कर रहे

भुवनेश्वर, 24 जून (भाषा) ओडिशा में सत्तारूढ़ भाजपा ने मंगलवार को दावा किया कि विपक्षी दलों के कई नेता राजग में शामिल होने के लिए इच्छुक हैं। हालांकि, इस दावे पर बीजू जनता दल (बीजद) ने कहा कि ऐसे बयान राज्य में कानून-व्यवस्था से जुड़े मुद्दों से लोगों का ध्यान भटकाने के लिए दिए जा रहे हैं।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनमोहन सामल ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि बीजद और कांग्रेस के कई नेताओं ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में शामिल होने की इच्छा जताई है, हालांकि पार्टी (भाजपा) ने अभी तय नहीं किया है कि उन्हें शामिल किया जाएगा या नहीं।

भाजपा सांसद प्रदीप पुरोहित ने दावा किया कि अगले दो महीनों के भीतर बीजद में विभाजन हो जाएगा।

उन्होंने कहा, “बीजद का वही हाल होगा, जो पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस और महाराष्ट्र में शिवसेना का हुआ है।”

हालांकि, बीजद ने भाजपा नेताओं के इन दावों को खारिज करते हुए आरोप लगाया कि ऐसे बयान राज्य में कानून-व्यवस्था से जुड़े मुद्दों से लोगों का ध्यान हटाने के उद्देश्य से दिए जा रहे हैं।

पार्टी प्रवक्ता लेनिन मोहंती ने कहा, “भाजपा नेता बीजद के बारे में झूठ फैलाकर लोगों को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं।”

भाषा सुभाष पारुल

पारुल