Breaking News

PM आवास प्रोटेस्टः राहुल गांधी और अखिलेश यादव को पुलिस ने हिरासत में लिया     |   मध्य प्रदेश विधानसभा से पारित हुआ UCC बिल, CM मोहन यादव बोले- ऐतिहासिक पल     |   राहुल-प्रियंका प्रधानमंत्री आवास के करीब धरने पर बैठे, खड़गे समेत कई कांग्रेस सांसद मौजूद     |   सोनम वांगचुक को तुरंत शिफ्ट करें: दिल्ली हाईकोर्ट     |   राहुल गांधी से बात करने के बाद अमित शाह से मिलने पहुंचे जितेंद्र सिंह, गृह सचिव भी साथ     |  

उत्तर प्रदेश: लखनऊ के एक निजी कॉलेज के कार्यालय में लगी आग, कोई हताहत नहीं

लखनऊ, 23 जून (भाषा) उत्तर प्रदेश के लखनऊ के ठाकुरगंज क्षेत्र में एक निजी कॉलेज के कार्यालय में आग लग गई हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

उधर, आगरा के न्यू आगरा थाना क्षेत्र में भी एक कोचिंग सेंटर के पार्किंग क्षेत्र में ‘शॉर्ट सर्किट’ होने से आग लग गई।

अग्निशमन विभाग के अनुसार, विभाग को मंगलवार अपराह्न करीब साढ़े तीन बजे शेख हबीबपुर इलाके में स्थित इरम कॉलेज के कार्यालय में आग लगने की सूचना मिली, जिसके बाद दमकल के दो वाहनों को घटनास्थल पर भेजा गया।

उन्होंने बताया कि अग्निशमन कर्मियों ने घटनास्थल पर जाकर देखा कि कार्यालय के अंदर फर्नीचर, फाइलें और अलमारियां आग की चपेट में थीं हालांकि, कुछ ही समय में आग पर काबू पा लिया गया।

विभाग ने बताया कि समय रहते कार्रवाई किए जाने से आग को इमारत के अन्य हिस्सों में फैलने से रोक लिया गया।

अधिकारियों के अनुसार, प्रारंभिक जांच में ‘शॉर्ट सर्किट’ के कारण आग लगने की बात सामने आई है।

उन्होंने बताया कि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

लखनऊ के अलीगंज इलाके में सोमवार को तीन मंजिला व्यावसायिक इमारत में लगी भीषण आग में झुलसकर 15 लोगों की मौत हो गई थी।

इस घटना के बाद राजधानी में वाणिज्यिक और शिक्षण संस्थानों में अग्निशमन सुरक्षा उपायों की जांच तेज कर दी गई है।

इस बीच, आगरा से मिली रिपोर्ट के अनुसार मंगलवार को न्यू आगरा थाना क्षेत्र में एक कोचिंग सेंटर के पार्किंग क्षेत्र में शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई।

पुलिस के बयान के मुताबिक एक टीम ने मौके का मुआयना किया और पूछताछ की।

बयान के अनुसार जांच के दौरान पता चला है कि घटना मामूली थी और इसमें कोई घायल नहीं हुआ।

अधिकारियों ने कोचिंग सेंटर में आग से सुरक्षा के प्रबंधों और अन्य जरूरी नियमों के अनुपालन की भी जांच की और उन्हें संतोषजनक पाया।

भाषा सलीम जितेंद्र जोहेब

जोहेब