Breaking News

PM आवास प्रोटेस्टः राहुल गांधी और अखिलेश यादव को पुलिस ने हिरासत में लिया     |   मध्य प्रदेश विधानसभा से पारित हुआ UCC बिल, CM मोहन यादव बोले- ऐतिहासिक पल     |   राहुल-प्रियंका प्रधानमंत्री आवास के करीब धरने पर बैठे, खड़गे समेत कई कांग्रेस सांसद मौजूद     |   सोनम वांगचुक को तुरंत शिफ्ट करें: दिल्ली हाईकोर्ट     |   राहुल गांधी से बात करने के बाद अमित शाह से मिलने पहुंचे जितेंद्र सिंह, गृह सचिव भी साथ     |  

पहले मैच में खराब प्रदर्शन के बावजूद पुर्तगाल ने उज्बेकिस्तान के खिलाफ रोनाल्डो पर भरोसा बनाए रखा

ह्यूस्टन, 23 जून (एपी) पुर्तगाल ने मंगलवार को उज्बेकिस्तान के खिलाफ फुटबॉल विश्व कप मैच के लिए दिग्गज क्रिस्टियानो रोनाल्डो को शुरुआती लाइनअप में जगह दी जबकि टीम के पहले मैच में उनका प्रदर्शन बहुत खराब रहा था।

पुर्तगाल के पहले मैच में 41 साल के रोनाल्डो में गोल नहीं कर पाए थे जिसमें टीम कांगो के साथ 1-1 से ड्रॉ पर मजबूर हुई थी।

कांगो के खिलाफ मैच में दूसरे हाफ में गोल करने के कुछ अच्छे मौके गंवाने के बाद टीवी विशेषज्ञों ने रोनाल्डो के खेल की आलोचना की थी। कुछ लोगों ने यह भी सवाल उठाया कि जब टीम आक्रमण करने में संघर्ष कर रही थी तो कोच रॉबर्टो मार्टिनेज ने दूसरे हाफ में उनकी जगह दूसरे खिलाड़ी को क्यों नहीं उतारा।

लेकिन मार्टिनेज ने एक अहम मैच में फिर से रोनाल्डो पर भरोसा जताया। टीम को नॉकआउट राउंड में आगे बढ़ने की अपनी उम्मीदों को बेहतर बनाने के लिए इस मुकाबले को जीतने की जरूरत है।

मार्टिनेज ने लाइनअप में दो बदलाव करते हुए मिडफील्डर बर्नार्डो सिल्वा की जगह जोआओ फेलिक्स और डिफेंडर टोमास अराउजो की जगह रूबेन डायस को शुरुआती एकादश में शामिल किया।

इस साल हिस्सा लेने के साथ ही रोनाल्डो और अर्जेंटीना के कप्तान लियोनेल मेस्सी पहली बार छह विश्व कप खेलने वाले पुरुष खिलाड़ी बन गए हैं।

रोनाल्डो मंगलवार को फिर से छह विश्व कप टूर्नामेंट में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बनने की कोशिश करेंगे।

फिलहाल वह यह रिकॉर्ड मेस्सी के साथ साझा करते हैं जिन्होंने इस साल अर्जेंटीना के दो मैच में पांच गोल किए हैं जिससे पांच टूर्नामेंट में उनके कुल गोल की संख्या रिकॉर्ड 18 हो गई है। मेस्सी दक्षिण अफ्रीका में 2010 विश्व कप में गोल नहीं कर पाए थे।

एपी सुधीर

सुधीर