Breaking News

PM आवास प्रोटेस्टः राहुल गांधी और अखिलेश यादव को पुलिस ने हिरासत में लिया     |   मध्य प्रदेश विधानसभा से पारित हुआ UCC बिल, CM मोहन यादव बोले- ऐतिहासिक पल     |   राहुल-प्रियंका प्रधानमंत्री आवास के करीब धरने पर बैठे, खड़गे समेत कई कांग्रेस सांसद मौजूद     |   सोनम वांगचुक को तुरंत शिफ्ट करें: दिल्ली हाईकोर्ट     |   राहुल गांधी से बात करने के बाद अमित शाह से मिलने पहुंचे जितेंद्र सिंह, गृह सचिव भी साथ     |  

शुभेंदु के न्याय के आश्वासन पर रो पड़ीं आरजी कर पीड़िता की मां

कोलकाता, 23 जून (भाषा) पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने मंगलवार को विधानसभा में कहा कि आरजी कर अस्पताल में एक चिकित्सक के साथ बलात्कार के बाद उसकी हत्या करने के मामले में परिवार को न्याय जरूर मिलेगा।

उनकी यह बात सुनकर सदन में मौजूद पीड़िता की मां की आंखों में आंसू आ गए। पीड़िता की मां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की विधायक हैं।

शुभेंदु ने यह भी कहा कि राज्य में महिलाओं के ख़िलाफ़ अपराधों को लेकर सरकार का रुख़ ‘‘बिल्कुल बर्दाश्त न करने वाला’’ है।

राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान शुभेंदु ने कहा, ‘‘आरजी कर मामले में न्याय ज़रूर होगा... बंगाल के लोगों ने इसलिए वोट दिया है ताकि 'अभया' को न्याय मिल सके।’’

इस मामले में मुख्यमंत्री का आश्वासन पाकर पीड़िता की मां एवं भाजपा विधायक रत्ना देबनाथ भावुक हो गईं। पानीहाटी की विधायक को एक अन्य विधायक द्वारा दिलासा देते हुए देखा गया।

देबनाथ ने बाद में ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘मुझे उम्मीद है कि मेरी बेटी को न्याय मिलेगा। मैं यहां (विधानसभा में) सत्ता के लिए नहीं, बल्कि अपनी बेटी को न्याय दिलाने के लिए आई हूं।’’

सदन में शुभेंदु ने कहा, ‘‘न्याय सुनिश्चित करने के लिए तीन आईपीएस अधिकारियों को निलंबित किया गया है। डॉ. संदीप घोष को हटा दिया गया है। हम सब कुछ साफ कर देंगे।’’

घटना के समय डॉ. संदीप घोष अस्पताल के प्राचार्य थे। घटना से जुड़ी अलग-अलग वजहों से कोलकाता के पूर्व पुलिस आयुक्त विनीत गोयल, पूर्व उपायुक्त इंदिरा मुखर्जी और अभिषेक गुप्ता को निलंबित किया गया था।

भाषा

सुरेश माधव

माधव