Breaking News

PM आवास प्रोटेस्टः राहुल गांधी और अखिलेश यादव को पुलिस ने हिरासत में लिया     |   मध्य प्रदेश विधानसभा से पारित हुआ UCC बिल, CM मोहन यादव बोले- ऐतिहासिक पल     |   राहुल-प्रियंका प्रधानमंत्री आवास के करीब धरने पर बैठे, खड़गे समेत कई कांग्रेस सांसद मौजूद     |   सोनम वांगचुक को तुरंत शिफ्ट करें: दिल्ली हाईकोर्ट     |   राहुल गांधी से बात करने के बाद अमित शाह से मिलने पहुंचे जितेंद्र सिंह, गृह सचिव भी साथ     |  

गोवा में उग्रवादी की गिरफ्तारी के बाद मणिपुर में हथियार बरामद

इंफाल, 23 जून (भाषा) प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के एक सदस्य की गोवा में गिरफ्तारी के बाद मणिपुर पुलिस ने थौबल जिले से चार हथियार और भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद किया। यह जानकारी मंगलवार को जारी एक बयान में दी गयी।

बयान के अनुसार मणिपुर पुलिस द्वारा दक्षिण गोवा से नोंग्थोंगबम इंगो उर्फ ​​कृष्णा (51) को गिरफ्तार किए जाने के बाद सोमवार को राज्य में ये चीजें बरामद की गईं।

बरामद हथियारों में दो इंसास राइफल, नौ इंसास मैगजीन, दो पिस्तौल और गोला-बारूद शामिल हैं।

भाषा अविनाश माधव

माधव