Breaking News

PM आवास प्रोटेस्टः राहुल गांधी और अखिलेश यादव को पुलिस ने हिरासत में लिया     |   मध्य प्रदेश विधानसभा से पारित हुआ UCC बिल, CM मोहन यादव बोले- ऐतिहासिक पल     |   राहुल-प्रियंका प्रधानमंत्री आवास के करीब धरने पर बैठे, खड़गे समेत कई कांग्रेस सांसद मौजूद     |   सोनम वांगचुक को तुरंत शिफ्ट करें: दिल्ली हाईकोर्ट     |   राहुल गांधी से बात करने के बाद अमित शाह से मिलने पहुंचे जितेंद्र सिंह, गृह सचिव भी साथ     |  

महाराष्ट्र में 16 आईपीएस अधिकारियों का तबादला, विश्वास नांगरे पाटिल बने नागपुर के नए पुलिस प्रमुख

मुंबई, 23 जून (भाषा) महाराष्ट्र के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक विश्वास नांगरे पाटिल को मंगलवार को नागपुर का नया पुलिस आयुक्त नियुक्त किया गया। इस फेरबदल के तहत पुलिस विभाग के 16 आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया गया।

गृह विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो) के पद पर तैनात नांगरे पाटिल अब नागपुर के पुलिस आयुक्त होंगे।

वह रवींद्र सिंघल का स्थान लेंगे, जिन्हें अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो) नियुक्त किया गया है।

पुलिस महानिदेशक (विधि एवं तकनीकी) संजय वर्मा का तबादला करके उन्हें महाराष्ट्र राज्य पुलिस आवास निगम का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है।

आदेश के अनुसार, मुबई से सटे मीरा-भायंदर-वसई-विरार में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त के पद पर कार्यरत आईपीएस अधिकारी दत्ता शिंदे को पदोन्नत करके महाराष्ट्र अपराध अन्वेषण विभाग (सीआईडी) के अंतर्गत राज्य अपराध अभिलेख ब्यूरो का पुलिस महानिरीक्षक नियुक्त किया गया है।

भाषा अमित दिलीप

दिलीप