Breaking News

PM आवास प्रोटेस्टः राहुल गांधी और अखिलेश यादव को पुलिस ने हिरासत में लिया     |   मध्य प्रदेश विधानसभा से पारित हुआ UCC बिल, CM मोहन यादव बोले- ऐतिहासिक पल     |   राहुल-प्रियंका प्रधानमंत्री आवास के करीब धरने पर बैठे, खड़गे समेत कई कांग्रेस सांसद मौजूद     |   सोनम वांगचुक को तुरंत शिफ्ट करें: दिल्ली हाईकोर्ट     |   राहुल गांधी से बात करने के बाद अमित शाह से मिलने पहुंचे जितेंद्र सिंह, गृह सचिव भी साथ     |  

भविष्य के विश्व कप के लिए पानी के ब्रेक के इस्तेमाल का आकलन करेगा फीफा, इनफेंटिनो ने कहा

अटलांटा, 23 जून (एपी) फुटबॉल की वैश्विक संचालन संस्था फीफा इस साल के विश्व कप में खेल के दौरान अतिरिक्त ब्रेक की आलोचना के बावजूद भविष्य के विश्व कप में भी पानी पीने के लिए ब्रेक(हाइड्रेशन ब्रेक) रखने पर विचार करेगा।

फीफा के अध्यक्ष जियानी इनफेंटिनो ने इस विश्व कप में ब्रेक शुरू करने के फैसले का बचाव किया। यह ब्रेक दोनों हाफ के बीच में होते हैं। इनफेंटिनो ने मंगलवार को कहा कि इनसे शायद प्रशंसकों का अधिक मनोरंजन भी होता है।

इनफेंटिनो कहा कि फीफा ‘इस अनुभव के आधार पर’ भविष्य के टूर्नामेंट में क्या करना है इस पर विचार करेगा। ब्रेक विज्ञापन या अमेरिकी शैली का टाइमआउट डालने का एक छिपा हुआ तरीका हैं, इसे लेकर हो रही आलोचना पर इनफेंटिनो ने कहा कि ये ब्रेक फायदेमंद रहे हैं।

इनफेंटिनो ने कहा, ‘‘शायद कोच कुछ स्थितियों का फिर से आकलन कर सकते हैं, कुछ गलतियों को सुधार सकते हैं। खिलाड़ियों को थोड़ा आराम मिलता है और वे पूरी तेजी के साथ वापस आते हैं। तो क्या यह बुरा है? शायद यह अच्छा है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम मुकाबलों की तेजी भी देखते हैं। हमने कभी भी किसी टूर्नामेंट में 90 मिनट का खेल इतनी तेजी से होते नहीं देखा है।’’

इनफेंटिनो ने कहा, ‘‘मैच के आखिरी सेकेंड तक खिलाड़ी हमला करते हैं और ऐसा ही कुछ होता रहता है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘और शायद, हो सकता है या नहीं, लेकिन शायद यह थोड़ा इस छोटे से ब्रेक की वजह से भी है जो खिलाड़ियों को मिलता है और जिसके बाद वे मैदान पर वापस जाकर दिखा सकते हैं कि वे क्या कर सकते हैं।’’

एपी सुधीर

सुधीर