Breaking News

PM आवास प्रोटेस्टः राहुल गांधी और अखिलेश यादव को पुलिस ने हिरासत में लिया     |   मध्य प्रदेश विधानसभा से पारित हुआ UCC बिल, CM मोहन यादव बोले- ऐतिहासिक पल     |   राहुल-प्रियंका प्रधानमंत्री आवास के करीब धरने पर बैठे, खड़गे समेत कई कांग्रेस सांसद मौजूद     |   सोनम वांगचुक को तुरंत शिफ्ट करें: दिल्ली हाईकोर्ट     |   राहुल गांधी से बात करने के बाद अमित शाह से मिलने पहुंचे जितेंद्र सिंह, गृह सचिव भी साथ     |  

बिहार में एक व्यक्ति ने पत्नी और तीन बच्चों को नहर में फेंका, बच्चों की मौत

बेतिया, 23 जून (भाषा) पश्चिम चंपारण जिले में मंगलवार को एक व्यक्ति ने पत्नी और तीन बच्चों को कथित तौर पर नहर में फेंक दिया, जिसमें डूबकर तीनों बच्चों की मौत हो गई, जबकि पत्नी तैरकर बाहर निकल गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

घटना जिले के चनपटिया थाना क्षेत्र में तड़के करीब चार बजे हुई।

बेतिया सदर के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) अजीत कुमार ने कहा, ‘‘आरोपी अपनी पत्नी को उसके मायके छोड़ने जा रहा था। इसी दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद उसने अपनी पत्नी और तीनों बच्चों को नहर में फेंक दिया। महिला तैरकर किनारे आ गई, लेकिन तीनों बच्चों की डूबने से मौत हो गई।’’

उन्होंने बताया कि पुलिस ने सुबह एक बच्चे का शव बरामद कर लिया था, जबकि अन्य दो बच्चों के शव अपराह्न करीब साढ़े चार बजे बरामद किए गए।

एसडीपीओ ने बताया कि आरोपी की पहचान रामबाबू यादव के रूप में हुई है। उसे मझौलिया थाना क्षेत्र से हिरासत में लेकर चनपटिया थाना लाया गया है, जहां उसके खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

उन्होंने कहा कि महिला की शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।

कुमार ने बताया कि तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने का निर्देश दिया गया है।

भाषा कैलाश जोहेब

जोहेब