Breaking News

PM आवास प्रोटेस्टः राहुल गांधी और अखिलेश यादव को पुलिस ने हिरासत में लिया     |   मध्य प्रदेश विधानसभा से पारित हुआ UCC बिल, CM मोहन यादव बोले- ऐतिहासिक पल     |   राहुल-प्रियंका प्रधानमंत्री आवास के करीब धरने पर बैठे, खड़गे समेत कई कांग्रेस सांसद मौजूद     |   सोनम वांगचुक को तुरंत शिफ्ट करें: दिल्ली हाईकोर्ट     |   राहुल गांधी से बात करने के बाद अमित शाह से मिलने पहुंचे जितेंद्र सिंह, गृह सचिव भी साथ     |  

नेपाल में ई-पासपोर्ट घोटाला मामले में अधिकारियों और दो जर्मन कंपनी पर आरोप

(शिरीष बी प्रधान)

काठमांडू, 23 जून (भाषा) नेपाल की भ्रष्टाचार रोधी एजेंसी ने ई-पासपोर्ट मुद्रण घोटाले में कथित रूप से 1,013 करोड़ नेपाली रुपये के नुकसान के मामले में दो जर्मन कंपनियों तथा 16 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इनमें सरकारी अधिकारियों एवं कंपनी अधिकारी शामिल हैं।

अधिकारों के दुरुपयोग की जांच के लिए आयोग (सीआईएए) के प्रवक्ता सुरेश न्यौपाने ने बताया कि आयोग ने सोमवार को 10 सरकारी अधिकारियों, दो जर्मन कंपनियों, उन कंपनियों के चार अधिकारियों और नेपाल स्थित उनके दो प्रतिनिधियों को प्रतिवादी बनाया।

ई-पासपोर्ट छापने का ठेका पाने वाली दो जर्मन कंपनी ‘म्यूलबाउर आईडी सर्विसेज’ और ‘वेरिडोस जीएमबीएच’ हैं।

भाषा अमित माधव

माधव