Breaking News

PM आवास प्रोटेस्टः राहुल गांधी और अखिलेश यादव को पुलिस ने हिरासत में लिया     |   मध्य प्रदेश विधानसभा से पारित हुआ UCC बिल, CM मोहन यादव बोले- ऐतिहासिक पल     |   राहुल-प्रियंका प्रधानमंत्री आवास के करीब धरने पर बैठे, खड़गे समेत कई कांग्रेस सांसद मौजूद     |   सोनम वांगचुक को तुरंत शिफ्ट करें: दिल्ली हाईकोर्ट     |   राहुल गांधी से बात करने के बाद अमित शाह से मिलने पहुंचे जितेंद्र सिंह, गृह सचिव भी साथ     |  

कमजोर हाजिर मांग से जस्ता वायदा कीमतों में गिरावट

नयी दिल्ली, 23 जून (भाषा) हाजिर बाजार से कमजोरी का संकेत लेकर सटोरियों द्वारा अपने सौदों का आकार घटाने से वायदा कारोबार में मंगलवार को जस्ता की कीमत 4.30 रुपये की गिरावट के साथ 365.75 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में जून माह की डिलिवरी वाले अनुबंध के लिए जस्ता का भाव 4.30 रुपये या 1.30 प्रतिशत की गिरावट के साथ 365.75 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई। इसमें 800 लॉट के लिए कारोबार हुए।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि हाजिर बाजार में उपभोक्ता उद्योगों की मांग घटने के कारण कारोबारियों द्वारा अपने सौदों की कटान करने से वायदा बाजार में जस्ता कीमतों में गिरावट आई।

भाषा राजेश राजेश

राजेश