Breaking News

PM आवास प्रोटेस्टः राहुल गांधी और अखिलेश यादव को पुलिस ने हिरासत में लिया     |   मध्य प्रदेश विधानसभा से पारित हुआ UCC बिल, CM मोहन यादव बोले- ऐतिहासिक पल     |   राहुल-प्रियंका प्रधानमंत्री आवास के करीब धरने पर बैठे, खड़गे समेत कई कांग्रेस सांसद मौजूद     |   सोनम वांगचुक को तुरंत शिफ्ट करें: दिल्ली हाईकोर्ट     |   राहुल गांधी से बात करने के बाद अमित शाह से मिलने पहुंचे जितेंद्र सिंह, गृह सचिव भी साथ     |  

कमजोर हाजिर मांग से एल्युमीनियम वायदा कीमतों में गिरावट

नयी दिल्ली, 23 जून (भाषा) हाजिर बाजार में कमजोरी के रुख के बीच कारोबारियों द्वारा अपने सौदों की कटान करने से वायदा कारोबार में मंगलवार को एल्युमीनियम की कीमत 8.95 रुपये की गिरावट के साथ 345.40 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में जून माह की डिलिवरी के लिए एल्युमीनियम के अनुबंध का भाव 85 पैसे यानी 2.53 प्रतिशत की गिरावट के साथ 345.40 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया। इसमें 985 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि हाजिर बाजार में उपभोक्ता उद्योगों की मांग घटने के बीच कारोबारियों द्वारा अपने सौदों की कटान करने से वायदा बाजार में एल्युमीनियम कीमतों में गिरावट आई।

भाषा राजेश राजेश

राजेश