Breaking News

PM आवास प्रोटेस्टः राहुल गांधी और अखिलेश यादव को पुलिस ने हिरासत में लिया     |   मध्य प्रदेश विधानसभा से पारित हुआ UCC बिल, CM मोहन यादव बोले- ऐतिहासिक पल     |   राहुल-प्रियंका प्रधानमंत्री आवास के करीब धरने पर बैठे, खड़गे समेत कई कांग्रेस सांसद मौजूद     |   सोनम वांगचुक को तुरंत शिफ्ट करें: दिल्ली हाईकोर्ट     |   राहुल गांधी से बात करने के बाद अमित शाह से मिलने पहुंचे जितेंद्र सिंह, गृह सचिव भी साथ     |  

कमजोर हाजिर मांग से धनिया के वायदा भाव में गिरावट

नयी दिल्ली, 23 जून (भाषा) कमजोर हाजिर मांग के बीच सटोरियों द्वारा अपने सौदों का आकार घटाने से वायदा कारोबार में मंगलवार को धनिया की कीमत 190 रुपये की गिरावट के साथ 14,822 रुपये प्रति क्विंटल रह गई।

एनसीडीईएक्स में धनिया के अगस्त महीने में आपूर्ति वाले अनुबंध की कीमत 190 रुपये या 1.27 प्रतिशत की गिरावट के साथ 14,822 रुपये प्रति क्विंटल रह गई। इसमें 25,615 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि हाजिर बाजार की कमजोर मांग और सटोरियों की मुनाफावसूली के कारण मुख्यत: धनिया वायदा कीमतों में गिरावट आई।

भाषा राजेश राजेश

राजेश