नयी दिल्ली, 23 जून (भाषा) हाजिर मांग में गिरावट के बीच सटोरियों ने अपने सौदों के आकार को घटाया जिससे वायदा कारोबार में मंगलवार को सोने की कीमत 1,446 रुपये की गिरावट के साथ 1,46,672 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गयी।
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अगस्त माह में आपूर्ति वाले अनुबंध का भाव 1,446 रुपये यानी 0.98 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,46,672 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। इसमें 1,730 लॉट का कारोबार हुआ।
बाजार विश्लेषकों ने कहा कि वैश्विक बाजारों में कमजोरी के रुख के कारण सोना वायदा कीमतों में गिरावट आई।
वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना 1.51 प्रतिशत की गिरावट के साथ 4,126.77 डॉलर प्रति औंस रह गया।
भाषा राजेश राजेश
राजेश